फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stopped by throwing eggs on a commission agent's car, looted Rs 2.30 lakh

Ambala News: आढ़ती की गाड़ी पर अंडे फेंककर रोका, लूटे 2.30 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Stopped by throwing eggs on a commission agent's car, looted Rs 2.30 lakh
मुलाना। क्षेत्र में बुधवार रात छह बदमाशों ने नहौनी कालपी पुल के पास आढ़ती की कार पर अंडे फेंककर और डंडों से वार कर 2.30 लाख रुपये से भरे बैग को लूट लिया। आढ़ती के अनुसार उनके पास कट्टा भी था। आरोपियों ने आढ़ती से मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहजादपुर गांव प्रैल निवासी विकास ने बताया कि वह तलहेड़ी गूजरान स्थित अपनी आढ़त की दुकान से बुधवार रात करीब दस बजे अपनी थार गाड़ी से घर जा रहा था। गाड़ी में एक बैग में करीब दो लाख तीस हजार रुपये रखे थे। शिकायत के अनुसार जब वह नौहनी कालपी पुल के नीचे से होते हुए गांव की तरफ मुड़ा तो रास्ते के बीच में एक सिल्वर रंग की कार खड़ी थी। उससे साइड़ लेने के लिए उसने हार्न बजाया तो उसमें से छह लड़के उतरे। उनके हाथों में डंडे और एक के हाथ में देसी कट्टा था। जबकि चालक कार लेकर करीब 300 मीटर आगे चला गया। इसके बाद आरोपियों ने थार गाड़ी के शीशे पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए और गाड़ी के शीशे पर डंडों से वार किया। इस दौरान उन्होंने विकास को गाड़ी से बाहर निकाल कर उसे डंडों से पीटा। शिकायत के अनुसार उनमें से एक आरोपी ने थार की पिछली सीट पर रखे बैग को निकाल लिया। उसमें करीब 2.30 लाख रुपये थे। इस दौरान विकास ने एक युवक को पकड़ लिया लेकिन दूसरे युवक ने विकास को पीटकर उससे अपने साथी को छुड़वा लिया और कार में बैठ कर शहजादपुर रोड़ की तरफ फरार हो गए । पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed