फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stones pelted on Paschim Express going from Mumbai to Amritsar, student's head exploded

Ambala News: मुंबई से अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस पर पथराव, छात्र-छात्रा के सिर फूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted on Paschim Express going from Mumbai to Amritsar, student's head exploded
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर-12925 पश्चिम एक्सप्रेस में शनिवार को दोपहर एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया। इस दौरान पत्थर कोच एस-5 के दरवाजे पर खड़े छात्र और छात्रा को लगा। सिर पर पत्थर लगने से दोनों के सिर फूट गए। अचानक हुई इस घटना से कोच में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने ट्रेन को तुरंत चेन खींच कर बीच में ही रोक दिया।
विज्ञापन

फिर मामले की सूचना मिलते ही तुरंत आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में दोनों को ट्रेन से उतारा। ट्रेन लगभग 15 मिनट तक प्लेटफार्म और रेलवे यार्ड के बीच में ही खड़ी रही। उपचार के बाद घायलों को वापस दूसरी ट्रेन से रवाना किया गया, जबकि शिकायत के आधार पर आरोपी नशेड़ी की तलाश में टीम गठित कर दी गई।
विज्ञापन

दरअसल, शनिवार को पश्चिम एक्सप्रेस में हुई घटना कोई पहला मामला नहीं था। इससे पहले अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 12029 स्वर्ण शताब्दी में भी एक नशेड़ी ने खूब उत्पात मचाया था। ट्रेन सुबह 9.40 बजे जब प्लेटफार्म सात पर पहुंची तो नशेड़ी कोच में सवार हो गया और यात्रियों को परेशान करने लगा। ट्रेन के चलते ही जब वो हड़बड़ाहट में नीचे उतरने लगा तो अचानक बैलेंस बिगड़ने से वो प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में फंस गया और उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर अवस्था में उसे छावनी के नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हो चुके हैं। इसमें एक सफाई सुपरवाइजर की बाजू कट गई थी, वहीं एक वेंडर भी घायल हो गया था। बावजूद इसके इनकी रोकथाम को लेकर कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। यही कारण है कि शनिवार को एकबार फिर नशेड़ी ने दो लोगों को लहूलुहान कर दिया और फिर मौके से फरार हो गया। दोनों घायलों को आ तुरंत उपचार के लिए स्टेशन मास्टर के कमरे में बुलाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उन्हें सिविल अस्पताल भेजने का प्रबंध किया गया तो उन्होंने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया।
----------------------

कुरुक्षेत्र से बैठे थे छात्र और छात्रा
पत्थरबाजी में घायल हुए छात्र और छात्रा कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से पश्चिम एक्सप्रेस में सवार हुए थे और वो मन्नत उतारने के लिए अमृतसर में माथा टेकने जा रहे थे। छात्रा ने बताया कि उसे लॉ में और उसके साथी को स्टेनो कोर्स में दाखिला मिला था और वो इसी खुशी में अमृतसर जा रहे थे।
---------------------
इसी ट्रेन से आए दिल्ली डीआरएम
हैरानी की बात है कि इसी पश्चिम एक्सप्रेस से दिल्ली के डीआरएम भी उतरे थे। वो स्पेशल कोच से अंबाला पहुंचे थे। एक तरफ स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी उनके स्वागत में लगे हुए थे तो दूसरी तरफ कुछ क्षण बाद ही ट्रेन पर पत्थरबाजी हो गई।
------------------
पश्चिम एक्सप्रेस में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। इसमें छात्र और छात्रा घायल हो गए थे। उन्हें स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया। वो इतना डर गए थे कि उन्होंने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद वो स्टेशन से चले गए।

---राम चानना, स्टेशन अधीक्षक, अंबाला कैंट।
------------------
किसी अज्ञात व्यक्ति ने पश्चिम एक्सप्रेस पर पत्थर मारा था। इसमें छात्र और छात्रा घायल हो गए थे। नशेड़ी की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
जावेद खान, प्रभारी आरपीएफ अंबाला।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed