फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stolen cash and jewelery by breaking the locks of the house

Ambala News: घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवरात चुराए

Thu, 12 Oct 2023 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Stolen cash and jewelery by breaking the locks of the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। डिफेंस कॉलोनी से शहर के निजी अस्पताल में भर्ती बीमार पति को बेटी के साथ देखने गई महिला के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नकदी व सोने, चांदी के जेवर चोरी कर लिए और फरार हो गए। महिला घर आई तो उसे चोरी के बारे में पता चला। पुलिस ने महिला की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
डिफेंस एन्कलेव निवासी श्रवण कौर ने बताया कि पति सरदार रंजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं। पति इस समय बीमार हैं और निजी अस्पताल में दाखिल हैं। महिला के अनुसार उसके दो बेटे विदेश में है। महिला रोजाना तीन घंटे के लिए अपने पति को देखने अस्पताल जाती है। मंगलवार को महिला अपनी बेटी मनजीत कौर के साथ सुबह साढे़ दस बजे पति को देखने अस्पताल गई और घर पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ बजे जब वह वापस घर आई तो देखा कि घर से मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा हुआ था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखा करीब 8 से 10 तोला सोना, चांदी व 20 हजार रूपये की नकदी गायब थी। जिसे किसी ने चोरी कर लिया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed