फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stirring caused by Principal Corona getting infected

प्रिंसिपल कोरोना संक्रमित आने से मचा हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Stirring caused by Principal Corona getting infected
गवर्नमेंट पीजी कॉलेज अंबाला छावनी की कार्यवाहक प्रिंसिपल इस बार कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। छह जनवरी की शाम को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पूरे कॉलेज में हड़कंप मच गया, क्योंकि कोरोना संक्रमित आने से करीब डेढ़ घंटे पहले तक वह न केवल कॉलेज में मौजूद रहीं, बल्कि उन्होंने कई शिक्षकों के साथ अपने कार्यालय में बैठक कर कई फाइलों पर हस्ताक्षर भी किए थे। ऐसे में अब इन सभी शिक्षकों को भी संक्रमित होने का डर सता रहा है। इस संबंध में प्रिंसिपल ने अपने फेसबुक अकाउंट में कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर करते हुए लोगों से अपील की है कि मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोग कोरोना की जांच कराएं।
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर में भी प्रिंसिपल का सैंपल लिया गया था जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि तब भी अफवाह यह फैल गई थी कि वह संक्रमित पाई गईं हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट लैब करवाया प्रिंसिपल ने टेस्ट
इस बार प्रिंसिपल ने प्राइवेट लैब से टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में लिखा है कि सैंपल साढ़े 11 बजे लिए गए थे और उसकी रिपोर्ट करीब ढाई बजे आई। इस अवधि तक वह कॉलेज में ही मौजूद थीं। ऐसे में न केवल स्टाफ बल्कि कुछ विद्यार्थी भी उनके संपर्क में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। कॉलेज प्रबंधन सहयोग करने के लिए तैयार नहीं होता। पिछली बार भी ऐसा ही हुआ था। बच्चों के तो जैसे-तैसे सैंपल कर लिए थे, लेकिन तब भी कुछ एक स्टाफ को छोड़कर ज्यादातर ने सैंपलिंग नहीं करवाई थी। यह गंभीर मामला है कि प्रिंसिपल संक्रमित होने से पहले कॉलेज में ही थीं, लेकिन हमें सूचना अभी तक नहीं दी गई। इस मामले में सीएमओ से बातचीत कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. विशाल गुप्ता, नोडल अधिकारी कोरोना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed