{"_id":"c6aaa8f4953f8ee0c04dd66f3949c077","slug":"stirred-the-fire-station-two-trains-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर आग से हड़कंप, दो ट्रेनें रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर आग से हड़कंप, दो ट्रेनें रोकी
अमर उजाला, अंबाला
Updated Fri, 24 Jan 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। छावनी स्टेशन के एक प्लेटफार्म के एक स्टाल पर वीरवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों में अफरातफरी मच गई और स्टेशन की लाइट गुल हो गई। उधर, आग की लपटों की वजह से प्लेटफार्म नंबर दो और चार पर आने वाली दो ट्रेनों को पीछे ही रुकवा दिया गया। जबकि आग की वजह से तीन यात्रियों का सामान भी जल गया।
रेलवे अफसरों ने आग की घटना का जायजा लिया और डीआरएम ने इस मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
जानकारी के अनुसार कैंट के प्लेटफार्म नंबर दो और चार के बीच में एक रिफ्रेशमेंट स्टाल में वीरवार देरशाम अचानक आग लग गई। उस वक्त स्टाल पर एक कारिंदा मौजूद था। उसने बताया अत्यधिक वोल्टेज की वजह से स्टाल पर पड़े फ्रिज के कंप्रेशर में आग लग गई।
क्रपेशर में आग की वजह से कारिंदा स्टाल छोड़कर बाहर भाग गया, देखते ही देखते आग भड़क गई और पास में पड़ा सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गया। जिस वजह से हालात काफी खराब हो गए और स्टेशन पर हड़कंप और वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आरपीएफ जवानों ने दिखाई हिम्मत
उधर, आग के भड़कने के बाद वहां मौजूद कुछ आरपीएफ कर्मचारी स्टेशन पर मौजूद अग्निशमक यंत्र ले आए और उन्होंने खासी हिम्मत दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। उधर, दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। ये आग तो खासी मशक्कत के बाद काबू हो गई, लेकिन स्टाल का सारा सामान जलकर राख हो गया। उधर, इस आग की वजह से तीन यात्रियों सुजीत कुमार, कुमोद और धमेंद्र का सामान भी जल गया। इन यात्रियों का सामान स्टाल के पास ही पड़ा था, लेकिन तेज लपटों की वजह से वे लोग अपना सामान ही नहीं उठा पाए और उनके बेग इत्यादि सामान काफी झुलस गया।
डीआरएम ने दिए जांच के आदेश
इस घटना के बाद डीआरएम ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। ये जांच कमेटी इस बात का पता लगाएगी कि आखिरकार ये आग कैसे लगी। उधर, मौके पर सीनियर कमांडेंट महेंद्र कुमार और सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार समेत अन्य अफसरों ने भी दौरान कर मौके का मुआयना किया। उधर, आरपीएफ इस मामले में जरूरी कार्रवाई में जुटी हुई है।