फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   STF will now keep an eye on murder and NDPS cases.

Ambala News: एसटीएफ अब मर्डर और एनडीपीएस के मामलों पर रखेगी नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
STF will now keep an eye on murder and NDPS cases.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एंटी गैंगस्टर गतिविधियों पर नजर रखने वाली स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का दायरा बढ़ गया है। जिले में होने वाले गोलीकांड व इनामी बदमाशों को पकड़ने के अलावा एसटीएफ की टीम रंजिशन, घरेलू कलह के चलते होने वाली हत्याओं पर भी नजर रखेगी, साथ ही अब जिले में बिकने वाले नशे पर भी एसटीएफ का शिकंजा देखने को मिलेगा। एनडीपीएस के मामलों में भी एसटीएफ की टीम कार्रवाई करेगी। अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसटीएफ की टीमों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही टीम ने इस पर काम करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में अपराधियों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस व सीआईए-1, 2 व नारायणगढ़ की टीमों को भी काफी राहत मिलेगी।

एसटीएफ का मजबूत नेटवर्क आएगा काम, जल्द सुलझेगी वारदात : अक्सर देखा जाता है कि हत्या या फिर बड़ी लूटपाट के मामलों में पुलिस की टीम उलझ जाती है। यही कारण होता है कि वारदात को सुलझाने में लंबा समय लग जाता था। ऐसे में एसटीएफ के मजबूत नेटवर्क की मदद मिलेगी। एसटीएफ की टीम लंबे समय से बड़े-बड़े गैंगस्टर, आतंकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को काबू कर चुकी है। केवल पकड़ना ही नहीं बल्कि उसके पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर एसटीएफ काम करती है। जांच का दायरा बढ़ने पर एसटीएफ की टीम इलाका पुलिस से अपना तालमेल भी बढ़ा रही है ताकि तुरंत उन्हें वारदात का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed