फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Statues of Bhagat, Rajguru and Sukhdev will be installed: Vij

भगत, राजगुरु व सुखदेव की प्रतिमाएं लगेंगी : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Statues of Bhagat, Rajguru and Sukhdev will be installed: Vij
अंबाला। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को सोमवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अब जल्द राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। इन्हें छावनी के एसडीएम कॉम्प्लेक्स में पहले से स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ लगाया जाएगा। अनिल विज ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस कारण से पूरा राष्ट्र उनका ऋणी है।
विज्ञापन

मार्च 2024 में विज के प्रयासों से ही पद्मविभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार द्वारा निर्मित भगत सिंह की 12 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया था। उन्होंने बताया कि सुभाष पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पहले ही स्थापित की जा चुकी है। मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शहीदों को नमन करते हुए बलिदान को याद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed