{"_id":"65d504b08ede2f3838096a16","slug":"statue-of-shaheed-e-azam-bhagat-singh-installed-in-sub-divisional-office-to-be-unveiled-soon-ambala-news-c-36-1-amb1001-118634-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उपमंडल कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित, जल्द होगा अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उपमंडल कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित, जल्द होगा अनावरण
विज्ञापन
अंबाला। फंड की कमी के कारण अटकी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा सोमवार रात अंबाला छावनी पहुंच गई। प्रतिमा को उपमंडल कार्यालय के अंदर बनाए गए बेस पर जेसीबी मशीन की मदद से स्थापित कर दिया गया। हालांकि अभी प्रतिमा पूरी तरह से ढकी हुई है। उद्धाटन के दिन इसका अनावरण किया जाएगा। भगत सिंह की यह मूर्ति पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार ने तैयार की है। वे देश-प्रदेश में प्रख्यात हैं। मूर्ति के निर्माण पर लगभग 38 लाख रुपये खर्च हुए हैं। फंड का भुगतान होने के बाद ही प्रतिमा अंबाला पहुंची है। लंबित भुगतान को लेकर मूर्ति नोएडा में ही रखी हुई थी।
वॉल हेंगिंग फव्वारे से बढ़ेगी शोभा
उपमंडल कार्यालय में तैयार हो रहे बेस के सुंदरीकरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। जबकि मूर्ति को स्थापित करने के लिए बेस पहले ही तैयार कर लिया था। अब इसके ईद-गिर्द मार्बल लगाने का कार्य किया जाएगा। वहीं वॉल हेंगिंग फव्वारे के निर्माण को लेकर भी प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि रंग-बिरंगी रोशनी से लैस होगा।
जनवरी 2023 में बनी थी योजना
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर नगर परिषद ने जनवरी 2023 में यह योजना तैयार की थी। गृहमंत्री ने अपने फंड से 50 लाख रुपये की राशि नगर परिषद को प्रदान की थी। उन्होंने कहा था कि जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए बलिदान दिया उनका नाम अंबाला छावनी में सबसे आगे रहेगा। वह अंबाला छावनी में 1857 की क्रांति के शहीदों को नमन करने के लिए शहीद स्मारक बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
भगत सिंह की प्रतिमा नोएडा से अंबाला पहुंच गई है। इसे उपमंडल कार्यालय के बेस पर स्थापित किया गया है। जल्द ही सुंदरीकरण के काम को भी पूरा कर लिया जाएगा, ताकि गृहमंत्री द्वारा इसका अनावरण किया जा सके।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।