फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   State level honor for two sisters Tanu and Himani

Ambala News: दो बहनों तनु और हिमानी को राज्यस्तरीय सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
State level honor for two sisters Tanu and Himani
बराड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से पंचकूला के रेड बिशप ऑडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। इसमें बराड़ा की रहने वाली एसएमएस स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा तनु और पीएससी जैन स्कूल की दसवीं की छात्रा हिमानी सभरवाल को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान हिमानी ने यह सम्मान मुख्यमंत्री से प्राप्त किया। यह सम्मान सामाजिक कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने भी उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही समाज को बेहतर बनाने के लिए काम करने का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यों में भाग लेती हैं बहनें

तनु और हिमानी सभरवाल पिछले लगभग 10 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए स्वच्छता अभियान, यातायात सुरक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण बचाओ मुहिम, महिला सशक्तीकरण, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे कई अभियानों का नेतृत्व किया है। तनु और हिमानी ने खासकर समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता रैली का आयोजन, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाए और लोगों को साफ-सफाई का महत्व समझाने के लिए प्रचार-प्रसार किया। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अभियान की शुरुआत की। जिसके तहत लोगों को जल बचाने और उसके सही उपयोग के लिए जागरूक किया जाता है। इस अभियान के तहत उन्होंने कई स्कूलों में जल संरक्षण पर कार्यशालाएं आयोजित कीं और लोगों को पानी की बर्बादी रोकने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास

तनु और हिमानी नशा मुक्ति और महिला सशक्तिकरण के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। वह समाज में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ अभियान चलाती हैं और युवाओं को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं में बढ़ती लापरवाही को देखते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया। वहीं, इस सम्मान को पाकर हिमानी और तनु सभरवाल ने कहा कि यह हमें और अधिक प्रेरित करता है कि हम अपने सामाजिक कार्यों को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि वह आने वाले समय में अपने अभियानों को और बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed