{"_id":"61e3223490db194d0a114d94","slug":"start-a-business-by-getting-the-skills-and-training-youth-ambala-news-knl96152939","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल और प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल और प्रशिक्षण प्राप्त कर व्यवसाय शुरू करें युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका विषय उद्यमी उपक्रम कौशल रहा। इस दौरान प्रोफेसर छिकारा ने बताया कि सरकार की नीतियों के तहत कौशल और प्रशिक्षण प्राप्त कर लोग अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इससे रोजगार सृजन में वृद्धि होगी, लेकिन कुछ प्रतिशत लोगों ने ही अपने व्यवसाय शुरू किए।
उन्होंने बताया कि भारत में उद्यमी कौशल, कौशल विकास और बेरोजगारी की समस्या के मूल में स्कूली स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा की अनुपस्थिति व विभिन्न कौशल विकास योजनाओं का अप्रभावी क्रियान्वयन है। भारत विभिन्न विकसित देशों व पूर्वी एशिया के देशों से प्रेरणा ले सकता है। डॉ. सुरेंद्र कुंडू कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि इस वेबिनार में 293 प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की और विषय के बारे में सूक्ष्मता से ज्ञान वृद्धि प्राप्त की।
डॉ. वीके जैन वाणिज्य विभाग अध्यक्ष ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्तुत किया। इस आयोजन के लिए उन्होंने कॉलेज गवर्निंग बॉडी के प्रधान गुरुदेव सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से डॉ. कुलदीप सिंह छिकारा, वाणिज्य विभाग प्रबंधन विभाग की पूरी आयोजन टीम सहित सभी प्रतिभागियों को अपनी बधाई प्रेषित की। वेबिनार की आयोजक सचिव डॉ. सुमन व सह संयोजिका डॉ. भारती रही।