फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Staff shortage, roadways buses are not plying on Ludhiana route

Ambala News: स्टाफ की कमी, लुधियाना मार्ग पर नहीं जा रही रोडवेज बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Staff shortage, roadways buses are not plying on Ludhiana route
अंबाला। रोडवेज कर्मचारियों की कमी के चलते दोपहर बाद कालका और लुधियाना मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बसें नहीं जा रही हैं।
विज्ञापन

पहले अंबाला से लुधियाना के लिए सुबह से शाम तक रोडवेज की 20 बसों का संचालन होता था लेकिन अब पूरा दिन में पांच बसें ही लुधियाना जा रही हैं। इसी तरह से कालका मार्ग पर भी 20 बसें जाती थी। अब इस मार्ग पर भी मात्र 10 बसें ही जा रही है।

इसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। कई बार यात्री अंबाला छावनी बस स्टैंड पर बसों की इंतजार में बैठे रहते हैं तो कई बार प्राइवेट बस और निजी वाहन कर अपने गन्तव्य की ओर जाते हैं। अंबाला डिपो के पास 500 के करीब चालक और परिचालक है। इसमें से 214 के करीब चालक और 235 परिचालक है। इसके अलावा किलाेमीटर स्कीम के तहत बसों के भी चालक और परिचालक है और हरियाणा कौशल रोजगार के भी चालक और परिचालक है। यह सभी चालक- परिचालक विभिन्न रूटों पर आवागमन करते हैं। इसके अलावा कुछ रूट स्पेशल चलाए जाने के कारण भी कालका ओर लुधियाना मार्ग के फेरों में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed