फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   staff nurse of dylisis unit infected from corona

डायलिसिस यूनिट में स्टाफ नर्स संक्रमित, तीमारदारों का प्रवेश बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
staff nurse of dylisis unit infected from corona
कोरोना का कहर दोबारा बढ़ने लगा है। नागरिक अस्पताल छावनी की डायलिसिस यूनिट में अब एक ओर स्टाफ नर्स संक्रमित हो गई है। मेडिकल ऑफिसर, मैनेजर, चतुर्थी श्रेणी के कर्मचारी व टेक्नीशियन के बाद यह पांचवां स्टाफ है जो संक्रमित हुआ है। एहतियात के तौर पर डायलिसिस यूनिट में आने वाले मरीजों के साथ परिजनों की एंट्री बंद कर दी गई है। मरीज की तबीयत बिगड़ने यानी इमरजेंसी में ही परिजन को भीतर बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहले मरीज के डायलिसिस के समय परिवार का कोई भी सदस्य बैठ जाता था। यूनिट के मैनेजर ने कोरोना को फैलने से रोकने के लिए मरीजों के परिजनों को रोकने के निर्देश फोन के जरिए ही स्टाफ को दिए है। मरीजों व उनके परिजनों को भी कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। दरअसल, डायलिसिस यूनिट में कोरोना की दोबारा शुरूआत टेक्नीशियन से हुई थी जोकि अभी भी संक्रमित चल रहा है। हालांकि उसकी हालत में सुधार है। वहीं अब मेडिकल ऑफिसर, यूनिट मैनेजर सहित अन्य स्टाफ भी संक्रमित हो गया। रैपिड के बाद सभी आरटीपीसीआर टेस्ट में संक्रमित पाए गए है। कोरोना फैलने पर दूसरे स्टाफ व मरीजों के भी टेस्ट हुए थे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed