फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Stadium handed over amidst uneven ground

Ambala News: ऊबड़-खाबड़ मैदान के बीच स्टेडियम सुपुर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Stadium handed over amidst uneven ground
शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव के मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान का अ​धिकतर हिस्सा उबड़-खाबड़: सं
अंबाला। शहजादपुर के बड़ागढ़ गांव का मॉडर्न स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान अधूरा होने के बावजूद खेल विभाग के सुपुर्द हो गया है। स्थिति यह है कि मैदान जगह-जगह से उबड़-खाबड़ पड़ा है। ऐसे में हॉकी के खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहद परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गत दिवस आयोजित हुए खेल महाकुंभ के मंच वाली जगह का कुछ हिस्सा समतल है, उसी छोटे से हिस्से में ही खिलाड़ी रोजाना तैयारी कर रहे हैं। इस परेशानी के चलते खिलाड़ी प्रेक्टिस के दौरान पूरे मैदान का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। जबकि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को यह मैदान पूरी तरह से समतल करके देना था, जिससे कि खिलाड़ी यहां पर मैच खेल सकें। जबकि उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मैदान पर हॉकी की एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की थी। करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बड़ागढ़ स्टेडियम में यह एस्ट्रोटर्फ तैयार किया जाना है। ऐसे में बिना समतल मैदान के कैसे हॉकी के खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी।
विज्ञापन

बड़ागढ़ स्टेडियम में चल रही है हॉकी की खेल नर्सरी

इस स्टेडियम में हॉकी की खेल नर्सरी चल रही है। करीब 25 खिलाड़ी है जो सुबह व शाम को मैदान में प्रैक्टिस करते हैं। हालांकि अभी तक यह खिलाड़ी छोटे हैं तो इन्हें नए सिरे से हॉकी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोजाना इस स्टेडियम में इन खिलाड़ियों को यह परेशानी झेलनी पड़ रही है। दरअसल, खेल विभाग की तरफ से अंबाला सिटी में चल रही हॉकी की खेल नर्सरी को बंद कर शहजादपुर बड़ागढ़ स्टेडियम में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बड़ागढ़ गांव में जल्द ही हॉकी एस्ट्रोटर्फ का काम शुरू हो जाएगा। मैदान समतल करवाया गया था लेकिन कबड्डी खेल महाकुंभ के कारण उबड़-खाबड़ हो गया होगा। जल्द ही उसे समतल करवाया जाएगा।
राजबीर, जिला खेल अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed