फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sri Guru Ravidas Jagriti Sabha organizes marriages of poor girls.

Ambala News: गरीब कन्याओं का विवाह कराती है श्री गुरु रविदास जागृति सभा

Mon, 15 Apr 2024 03:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Sri Guru Ravidas Jagriti Sabha organizes marriages of poor girls.
श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।
अंबाला सिटी। शहर के आनंदपुर जलबेड़ा में श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान प्रधान रामकुमार ने बताया कि 20 साल पुरानी श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा का गठन सन 2004 में हुआ था।
विज्ञापन

श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा का गठन करने का उद्देश्य समाज के साथ साथ सभी वर्गों के लोगों को जागृत करना था। अभी तक उनकी सभा 11 गरीब कन्याओं का विवाह करा चुकी है। इसमें आसपास के क्षेत्र और गांव की लड़कियां शामिल हैं। इसके साथ ही सभा ने इन कन्याओं को जरूरत के हिसाब से सामान दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गांव में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु के समय संस्कार के बाद खाने का प्रबंध सभा की ओर से किया जाता है, अभी 2024 में करीब 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें सभा की ओर से सहयोग दिया। जबकि इस तरह का सहयोग सभा करीब 15 साल से करती आ रही है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष विजय कुमार, राजकुमार, रामजीलाल, मदन लाल और लक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कार्यक्रम होते हैं आयोजित
सचिव पवन कुमार ने बताया कि सभा की ओर से हर साल गुरु रविदास महाराज के जन्मदिवस से 11 दिन पहले रोजाना सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है। जन्मदिवस से तीन दिन पहले तीन दिनों तक लंगर लगता है और एक दिन पहले गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। वहीं हर वर्ष की भांति 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव आंबेडकर का जन्मदिवस मनाया जाता है।

आंबेडकर भवन बनाने की इच्छा
उपप्रधान नवनीत कुमार ने बताया कि जब उन्होंने श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा का गठन किया था। उस समय उनकी सभा में 11 सदस्य थे, लेकिन अब सदस्यों की संख्या काफी हो गई है। भविष्य में सभा की योजना आंबेडकर भवन बनाने की है।

श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।

श्री गुरु रविदास जागृति सभा आनंदपुर जलबेड़ा के सदस्य जानकारी देते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed