फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sports lovers celebrated the performance of Vaibhav playing IPL for the first time

हरियाणा: आईपीएल में अंबाला के वैभव के प्रदर्शन पर झूमे खेल प्रेमी, परिवार व दोस्तों ने मनाया जश्न

Mon, 04 Apr 2022 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Apr 2022 01:03 AM IST
सार

वैभव ने बल्लेबाजों को अपनी तेज गेंदबाजी में उलझाते हुए दो विकेट चटकाए। अंबाला के वैभव अरोड़ा  आईपीएल में पहली बार नजर आए।

विज्ञापन
Sports lovers celebrated the performance of Vaibhav playing IPL for the first time
विकेट लेने के बाद जश्न मनाते वैभव अरोड़ा व पंजाब की टीम के प्लेयर। - फोटो : IPLT20

विस्तार

हरियाणा के अंबाला छावनी के वैभव अरोड़ा रविवार को आईपीएल में पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में दिखाई दिए। पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे वैभव ने अपने पहले ही मैच में तहलका मचाकर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने बल्लेबाजों को अपनी तेज गेंदबाजी उलझाते हुए दो विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की।

विज्ञापन


उन्होंने पहला विकट दूसरे ही ओवर की दूसरी गेंद पर लिया। इनमें उन्होंने रोबिन उथप्पा को अपनी गेंदबाजी में इस कदर उलझा दिया कि बड़ी शॉट खेलने के चक्कर में रोबिन कैच आउट हो गए। दूसरा विकेट मोईन अली का लिया। बिना खाता खोले ही मोईन अली को वापस पेवेलियन लौट गए । अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर वैभव अरोड़ा ने अपने हुनर का लोहा मनवाया। उन्हीं की बदौलत टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


आईपीएल में वैभव अरोड़ा के शानदार प्रदर्शन को देखकर अंबाला में वैभव के दोस्तों सहित परिवार में जश्न मना। सभी ने एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। बता दें आईपीएल में पंजाब किंग्स का पहला मैच 27 मार्च को बंगलूरू के साथ हुआ था लेकिन वैभव उस मैच का हिस्सा नहीं बन सके। 11 खिलाड़ियों की टीम में उसे शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट जगत में वैभव की उपलब्धियां
वैभव ने हिमाचल प्रदेश की टीम की ओर से रणजी ट्राफी के लिए खेलना शुरू किया। 2019 के रणजी ट्राफी के लिए उन्हें हिमाचल प्रदेश की टीम में चुन लिया गया। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उसे 2020-21 के सैयद मुस्ताक अली ट्राफी के लिए चुना गया और उस टूर्नामेंट में छह मैचों में 10 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा को अपनी शानदार गेंदबाजी का इनाम 2021 के आईपीएल टूर्नामेंट में मिला। जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। 2022 के आईपीएल में तो वैभव अरोड़ा को एक अलग ही पहचान मिली है। 20 लाख के बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने करोड़पति की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed