फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Speeding car hits pillar, youth survives

Ambala News: तेजरफ्तार कार खंभे से टकराई, बचे युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hits pillar, youth survives
क्षतिग्रस्त कार व टूटा बिजली का पोल  दिखाते डेरा के लोग।
मुलाना। मुलाना से पपलोथा घाट की ओर जाने वाली पुरानी सड़क पर शुक्रवार देररात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के दो खंभों को तोड़ती हुई एक मकान में जा टकराई।
विज्ञापन

देररात हुए इस हादसे से डेरे में रहने वाले लोग जोरदार धमाके की आवाज सुन सहम गए और अपने घर से बाहर निकले। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस हादसे में कार सवार सभी युवक सुरक्षित बाहर निकल आए और डर के कारण वहां से चले गए। बिजली के पोल टूटने से बिजली बाधित हो गई। शनिवार की सुबह बिजली के पोल विभाग की ओर से ठी करने, बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने की डेरों पर रहने वाले लोग इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

पपलोथा घाट पर जाने वाली पुरानी सड़क पर बने सुखवंत सिंह उर्फ सुक्खा के डेरे के मालिक सुक्खा ने बताया कि वह रात को सोए हुए थे। करीब डेढ़ बजे उन्हें बहुत जोरदार धमाके की आवाज सुनी । आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो देखा कि उन के मकान के बाहर पशुओं के लिए बनाई गई खुरली के साथ एक आई 20 कार पलटी हुई है। कार के चारों टायर ऊपर है और कुछ युवक कार की एक साइड की खिड़की खोल कार से बाहर निकल रहे है। सुक्खा ने बताया कि कार से बाहर निकलने वाले युवक चार से पांच थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र हो सकते है। सुक्खा ने कहा कि युवक एक एक कार से बाहर निकले। उन्हें हल्की खरोंचे आई थी और वहां से दूर जाकर खड़े हो गए। इसके कुछ समय बाद युवक वहां से चले गए। इस दुर्घटना में दो बिजली के पोल, दो बिजली के मीटर टूटे गए। सड़क के बीच पोल गिर जाने से वहां पुरानी सड़क भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed