{"_id":"688bc26e1eb3d0b32409983d","slug":"special-trains-will-run-from-jabalpur-including-delhi-for-katra-ambala-news-c-36-1-amb1001-147055-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कटरा के लिए दिल्ली सहित जबलपुर से चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कटरा के लिए दिल्ली सहित जबलपुर से चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला। कटरा सहित अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के बीच चलेगी। रेलवे ने वीरवार को ट्रेन के संचालन व समय सारिणी को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। नई दिल्ली से ट्रेन नंबर 04081 का संचालन 14,15 और 16 अगस्त को रात 11:45 बजे होगा जोकि देर रात 2:30 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 11.40 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04082 कटरा से 15, 16 व 17 अगस्त को रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5.50 बजे अंबाला कैंट और 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला ढंढारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट,जम्मू व उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
जबलपुर-कटरा
जबलपुर से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच भी एक विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर से चार से 11 अगस्त तक सुबह 5:25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01708 कटरा से पांच से 12 अगस्त तक रात 9:15 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 9.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव कटनी मुरवारा, दमोह, सौगोर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मूतवी स्टेशनों पर ठहरेगी।