{"_id":"66f6db360bbbbf3d8305f614","slug":"special-trains-will-run-for-passengers-going-to-bihar-ambala-news-c-36-1-amb1001-130247-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
अंबाला। प्रवासियों को त्योहारी सीजन में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए रेलवे ने योजना तैयार की है। इसके तहत बिहार जाने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कड़ी में रेलवे ने सरहिंद से सहरसा के बीच विशेष ट्रेन के संचालन का फैसला किया है और इसकी अनुमति भी प्रदान करते हुए समय सारिणी व तारीख का निर्धारण भी कर दिया गया है। ये ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी ताकि यात्री किसी भी डिब्बे में सवार हो सकें।
रेलवे की सूचना के अनुसार ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद से 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 11.25 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 5 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04525 सहरसा से 8 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 7.15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10.20 बजे अंबाला पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंदिया, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुज्जफरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगरिया व सिमी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी।
साप्ताहिक विशेष ट्रेन
ट्रेन नंबर 05565 सहरसा से 14 नवंबर से 26 दिसंबर तक प्रत्येक वीरवार को चलेगी। ट्रेन शाम 7.30 बजे चलकर अगले दिन रात 11.15 बजे अंबाला कैंट और रात 12.05 बजे सरहिंद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05566 सरहिंद से 16 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन रात दो बजे चलकर तीन बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 9.45 बजे सहरसा पहुंचेगी। बीच रास्ते ट्रेन दोनों दिशाओं में सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगरिया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, दरभंगा, कामतौल, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौला, नरकटियागंज, बाघा, गोरखपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला कैंट व राजपुरा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
--
पूर्व घोषित विशेष ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04075/76 नई दिल्ली-कटरा,04623/24 बिलासपुर-कटरा,04529/30 वाराणसी-बठिंडा, 04517/18 गोरखपुर-चंडीगढ़, 04577/78 पटना-फिरोजपुर,04211/12 वाराणसी-चंडीगढ़,04053/54 सहारनपुर-अंबाला, 05005/06 गोरखपुर-अमृतसर,05049/50 छपरा-अमृतसर, 05565/66 सहरसा-सरहिंद, 04822/21 हरिद्वार-भगत की कोठी, 04681/82 कोलकाता-जम्मूतवी, 04645/46 बरौनी-जम्मूतवी और ट्रेन नंबर 05736/35 कटिहार-अमृतसर का संचालन किया जाएगा।
--
त्योहारों से पहले रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर योजना तैयार की जाती है। सबसे अधिक भीड़ बिहार जाने वाली ट्रेनों में होती है और सरहिंद सहित अंबाला से काफी संख्या में लोग ट्रेनों से गंतव्य तक सफर करते हैं। इसलिए सरहिंद से सहरसा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है। इससे पहले भी साप्ताहिक विशेष ट्रेन की घोषणा की गई थी ताकि यात्रियों को राहत मिले।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।