{"_id":"69221b06965cb672ac0325b0","slug":"special-trains-will-run-between-the-five-takht-sahibs-of-the-sikhs-ambala-news-c-36-1-amb1001-153500-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिखों के पांच तख्त साहिब के बीच चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिखों के पांच तख्त साहिब के बीच चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें
Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के शहीदी पर्व के संबंध में होने वाले समागम के लिए रेलवे ने पूरी तैयार कर ली है। यह समागम आनंदपुर साहिब स्थित अलग-अलग गुरुद्वारों में 21 से शुरू हो गए हैं जोकि 29 नवंबर तक चलेंगे।
इस दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सिखों के पांच तख्त साहिब की मान्यता को देखते हुए रेलवे ने एक से दूसरे तख्त साहिब को जोड़ने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है जोकि पटना साहिब तख्त से श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब तक चलेंगी। इसके अलावा अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब से, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, बठिंडा और तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ से आनंदपुर साहिब के लिए भी ट्रेनें संचालित होंगी।