फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains are not being announced, passengers are facing problems

Ambala News: स्पेशल ट्रेनों की नहीं हो रही उद्धोषणा, परेशानी झेल रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Special trains are not being announced, passengers are facing problems
बिहार जाने वाली ट्रेन के इंतजार में बैठे प्रवासी श्रमिक। संवाद
अंबाला। भीड़भाड़ से राहत देने के लिए रेलवे ने बेशक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरु कर दिया है। लेकिन यात्रियों का इन स्पेशल ट्रेनों की जानकारी नहीं मिल रही है और न ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों की उद्धोषणा हो रही है। ऐसे में यात्री रोजाना चलने वाली ट्रेनों पर ही निर्भर होकर रह गए हैं और धक्के खाते हुए गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हैं। बिहार जाने वाले पवन, गौरव, बंटू, सुनील आदि ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के संबंध में रेलवे स्टेशन पर कहीं भी कोई सूची नहीं लगी है। मजबूरन उन्हें जिन ट्रेनों के नंबर याद हैं, उसकी ही टिकट लेनी पड़ रही है। जबकि रेलवे को ऐसा प्रबंध करना चाहिए कि जब भी कोई स्पेशल या नई ट्रेन चले तो उसकी जानकारी यूटीएस काउंटर, सहयोग केंद्र और आरक्षण केंद्र पर चस्पाई जाए ताकि यात्री दैनिक ट्रेनों की जगह इन स्पेशल ट्रेनों की टिकट ले सकें और वो भी कंफर्म टिकट के सहारे अपना सफर पूरा कर सकें।
विज्ञापन

60 हजार के पार पहुंची भीड़
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रोजाना 300 के करीब ट्रेनों का संचालन हो रहा है। वहीं, यात्रियों की बात करें तो यह संख्या भी प्रतिदिन के हिसाब से 60 हजार के पार हो गई है। ऐसे में स्टेशन पर भीड़ का आलम है। सबसे ज्यादा भीड़ उत्तरप्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में है। हालांकि यात्रियों को अभी पुरानी ट्रेनों की ही जानकारी है, इसलिए वो स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बाद भी इन्हीं भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से चलाई गई स्पेशल ट्रेनें
रेलवे की ओर से रोजाना स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जा रही है। इसमें कुछ एक दिवसीय ट्रेनें हैं तो कुछ सप्ताह में दो से तीन दिन चलने वाली। इसमें नई दिल्ली से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेन नंबर 04075 और 76 शामिल है जोकि 3 से 31 जुलाई तक चलेगी। इसी प्रकार दरभंगा से ट्रेन नंबर 05581 और सरहिंद से ट्रेन नंबर 05582 का संचालन शनिवार को किया जाएगा। जबकि ट्रेन नंबर 05564 सरहिंद से 30 जून को सुबह 5 बजे पूर्णिया कोर्ट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देने के लिए लगातार उद्धोषणा करवाई जा रही है। सहयोग केंद्र सहित आरक्षण केंद्र पर भी ट्रेनों की सूची चस्पाने के निर्देश दिए गए हैं जिससे यात्रियों को राहत मिले। अगर कहीं कोई परेशानी है तो उसका समाधान करवाया जाएगा।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला रेल मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed