फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special train will run between Kolkata and Jammu, Ambala

कोलकाता-जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Kolkata and Jammu, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने कोलकाता से जम्मूतवी के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन बिहार और यूपी के कई स्टेशनों पर रुकने के बाद गंतव्य स्टेशन पर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की तरफ आने वाले प्रवासी श्रमिकों को काफी फायदा होगा।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 03051 कोलकाता-जम्मूतवी 8 जून से सप्ताह के 4 दिन सोमवार, मंगलवार, वीरवार व शनिवार को चलेगी। इसी प्रकार 03052 जम्मूतवी-कोलकाता 10 जून से बुधवार, वीरवार, शनिवार व सोमवार को संचालित होगी। 21 कोच की यह ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी। ट्रेन कोलकाता से सुबह 11.45 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 1.05 बजे छावनी जंक्शन पहुुंचेगी और 1.21 बजे गंतव्य की तरफ रवाना होगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार जम्मू से ट्रेन रात 8.30 बजे रवाना होकर तड़के 4.10 बजे छावनी जंक्शन पहुंचेगी और 5 मिनट के ठहराव के बाद 4.15 बजे गंतव्य की तरफ रवाना होगी। ट्रेन बीच रास्ते के 80 स्टेशनों को कवर करेगी। ट्रेन संचालन को लेकर जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 सहित वेबसाइट पर अपलोड की गई है। रेलवे अधिकारी ने रेल यात्रियों से आग्रह किया है कि ट्रेनों के संचालन, समय परिवर्तन व अन्य किसी भी परेशानी के लिए हेल्पलाइन व वेबसाइट पर ट्रेनों की सही जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed