फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sovereign first in slogan writing

Ambala News: स्लोगन लेखन में सोवरिन प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sovereign first in slogan writing
अंबाला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मोहरा की ओर से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एचआईवी/एड्स जागरूकता विषय पर आधारित रही। इसमें सिटी के डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 45 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं के छात्र सोवरिन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं की छात्रा अवामिका बंसल एवं छात्र आर्यन ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 7 वीं की छात्रा अलैना तथा छात्र गुरकीर्थ ने अपनी कला का परिचय दिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी। कला शिक्षक राजकुमार का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन बच्चों के प्रति रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed