{"_id":"67e06897877ebe576405a9bb","slug":"soon-electric-buses-will-be-connected-to-nearby-areas-as-well-ambala-news-c-36-1-sknl1003-139605-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जल्द आसपास के से भी जुड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जल्द आसपास के से भी जुड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद
अंबाला। जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला ही नहीं बगल के शहरों से जोड़ा जाएगा। इसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने इन इलेक्ट्रिक बसों को इंटरसिटी चलाने की योजना बना रहे हैं।
इससे यात्रियों को और भी सुविधाएं मिल सकें। आगामी समय में इन इलेक्ट्रिक बसों को पिपली, हंडेसरा, साहा और नारायणगढ़ तक चलाया जाएगा। इसके बाद इन बसों को कालका और चंडीगढ़ मार्ग पर संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला में आए दो महीने का समय बीत चुका है।
ऐसे में यह बसें लोकल और जीरकपुर मार्ग पर संचालन कर रही है और पंचकूला पर ट्रायल के तौर पर चलाई जा रही है। अंबाला से जीरकपुर मार्ग पर हरियाणा ही नहीं पंजाब के यात्री भी इसका लाभ ले रहे हैं। आने वाले समय में इन इलेक्ट्रिक बसों को पीपली, हंडेसरा, साहा और नारायणगढ़ तक चलाने की योजना है।
विज्ञापन
फिलहाल अंबाला के पास ऐसी पांच बसें
अंबाला डिपो के पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। जिसमें से एक बस अंबाला सिटी से जीरकपुर रूट पर संचालन कर रही है, यह बस अंबाला सिटी बस स्टैंड से सुबह और शाम को दो फेरे लगा रही है। इसके अलावा एक और दूसरी इलेक्ट्रिक बस को विभाग की ओर से सोमवार और शुक्रवार को चलाया जा रहा है। वहीं एक अन्य बस को अंबाला छावनी बस स्टैंड से पंचकूला रूट पर ट्रायल के लिए चलाया जा रहा है। इसके साथ ही दो बसों को बस अंबाला सिटी से अंबाला छावनी, तोपखाना- कलरहेड़ी और बोह बब्याल रूट पर लगाया है।
वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों को अंबाला ही नहीं बगल के शहरों पिपली, हंडेसरा, साहा और नारायणगढ़ तक से जोड़ा जाएगा, जिससे उन यात्रियों को भी इलेक्ट्रिक बसों का लाभ मिल सके।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।