फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sonam's relationship... a question about the care of pandas at the zoo confuses her.

Ambala News: सोनम का रिश्ता... चिड़ियाघर में पांडा की देखभाल से जुड़े प्रश्न ने उलझाया

Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sonam's relationship... a question about the care of pandas at the zoo confuses her.
ह​​र्षिता
अंबाला। जवाहर नवोदय विद्यालय कांवला में छठी में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। 80 सीटों पर दाखिले के लिए 2972 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 1408 लड़के और 1564 लड़कियां शामिल थीं। वहीं 2217 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 1037 लड़के और 1180 लड़कियां थीं। इसके अलावा 755 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिसमें 371 लड़के और 384 लड़कियां अनुपस्थित रहे। दो घंटे की परीक्षा के बाद जब विद्यार्थी परीक्षा कक्ष से बाहर आए तो कुछ के चेहरे खिले तो कुछ के मायूस थे।
विज्ञापन

प्रश्न पत्र में विद्यार्थियों को सोनम के रिश्ते से जुड़े प्रश्न व चिड़ियाघर में पांडा की देखभाल क्यों कठिन है, जैसे प्रश्नों ने उलझाया। जवाहर नवोदय विद्यालय कावला के प्रिंसिपल अजय कुमार ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में 80 सीटों पर प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए थे 13 केंद्र

अंबाला शहर में पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहर में पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आर्य चौक, अंबाला कैंट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट, अंबाला कैंट बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला कैंट एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिल रोड, साहा तेपला में नंद लाल गीता विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, साहा के शेरगढ़ में सिग्नस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराड़ा में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बराड़ा डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, शहजादपुर में राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शहजादपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारायणगढ़ में आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निरीक्षण
इस दौरान परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी, तथा जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अलग-अलग परीक्षा केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने अंबाला शहर स्थित पीकेआर जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और अंबाला कैंट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट, बीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

यूट्यूब से की तैयारी

समालखा निवासी हर्षिता ने बताया कि नवोदय के लिए दिया पेपर बहुत अच्छा गया है। उन्होंने मोबाइल पर यूट्यूब से तैयारी की थी। इस कारण उसका पेपर बहुत अच्छा गया है। प्रश्न पत्र में रिश्तों से जुड़े प्रश्न किसी को भी चकरा सकते थे। यह एक प्रकार से रीजनिंग की तरह थे।

सिलेबस से बाहर थे गणित के प्रश्न

अंबाला सिटी निवासी मनन मल्होत्रा ने बताया कि वह केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन के छात्र हैं। आज का उनका नवोदय का पेपर अच्छा हुआ है। जो उन्होंने पढ़ा है अधिकतर उसमें से ही आया है। बस एक गणित का पैराग्राफ बाहर से आया था, उसे भी हल कर दिया।

तकनीक से जुड़े प्रश्न भी आए
छावनी निवासी चांदनी ने बताया कि पेपर अच्छा गया है। नवोदय के पेपर की तैयारी के लिए उन्होंने गाइड खरीदी और उससे रोजाना दो घंटे तक पढ़ाई की। गाइड से उन्हें बहुत सहायता मिली जो उन्होंने तैयारी की अधिकतर उसमें से ही आया है। परीक्षा में कुछ तकनीकि प्रश्न भी थे जोकि काफी कठिन थे।

दो से तीन घंटे तक की थी तैयारी

इशिका ने बताया कि नवोदय की परीक्षा के लिए उन्होंने जो पढ़ा था अधिकतर उसमें से ही आया है। रोजाना दो से तीन घंटे तक पढ़ाई करके पेपर की तैयारी की थी। उसे उम्मीद थी कि पेपर अच्छा जाएगा।


गाइड से की थी तैयारी

अंबाला छावनी निवासी परी ने बताया कि उन्होंने नवोदय की परीक्षा के लिए गाइड खरीदी थी। उसी से तैयारी की इसलिए पेपर अच्छा हुआ। हालांकि पांडा का मुख्य भोजन क्या है, इस प्रश्न ने काफी देर तक सोचने पर मजबूर कर दिया। चिड़ियाघर से जुड़े दूसरे प्रश्न भी काफी कठिन थे।

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

हर्षिता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed