फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sonali sharma became ieutenant

लेफ्टिनेंट बन सोनाली शर्मा ने मां के सपने को किया साकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
sonali sharma became ieutenant
सोनाली शर्मा - फोटो : Ambala
कस्बे की सोनाली शर्मा ने जिलेवासियों का सीना फर्क से रोशन कर दिया है। सोनाली भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त हुई हैं। सोनाली के नाना भी सेना में रह चुके हैं। अब उन्हीं के पद चिह्नों पर चलते हुए सोनाली ने पूरे परिवार सहित जिलेभर को गौरवान्वित कर दिया। सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई सोनाली ने लंदन में की और फिर उनकी परवरिश बराड़ा में हुई। मुलाना के एमएम इंटरनेशल स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करने के बाद से ही सोनाली ने सेना की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी के तहत वर्ष 2016 में पुणे के ऑर्म्स फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) में दाखिला लिया। यहां चार साल की ट्रेनिंग में कड़ी मेहनत के बाद 17 मार्च 2021 को पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बन गई। मां गीता शर्मा की इच्छा थी कि बेटी सेना में जाकर देश और परिवार का नाम रोशन करे। बेटी ने भी मां के सपने का साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और आज मां के सपने को साकार कर दिया। सोनाली का भाई लवीश शर्मा ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियरिंग पढ़ रहा है। सोनाली की पोस्टिंग मेडिकल कोर लखनऊ में हुई है। हलका मुलाना विधायक वरूण मुलाना ने सोनाली को बधाई देते हुए कहा कि कस्बा बराड़ा की बेटी सोनाली शर्मा का लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed