फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   son stabbed in the belly glass to Alcoholic father

शराबी बाप के पेट में बेटे ने घोंपा कांच

Fri, 27 Jun 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Fri, 27 Jun 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
son stabbed in the belly glass  to Alcoholic father
अंबाला कैंट/सिटी। जिले के चार इलाकों में हुए झगड़ों में जमकर खून-खराबा हुआ। हमलावरों ने ईंटें और डंडे बरसाकर जहां अपने पड़ोसियों को लहूलुहान कर दिया, वहीं एक घटना में एक युवक को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दूसरी घटना में एक युवक ने अपने शराबी पिता के पेट में कांच का टुकड़ा घुसा दिया। इन सभी हमलों में सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामलों में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बाप की शराब से दुखी था बेटा
कैंट के रामबाग रोड निवासी एक व्यक्ति साइंस की ग्लास आइटम बनाने का काम करता है। उसके साथ उसका बेटा भी काम करता है। बताया जा रहा है कि पिता आए दिन शराब पीकर घर का माहौल खराब करता था। बुधवार देर रात हुए झगड़े में बेटे ने अपने पिता के पेट में कांच का टुकड़ा घोंप दिया। गंभीर हालत में पिता को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया।  स्थानीय पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

परिवार पर बरसाई ईंटें, चार लहूलुहान
अंबाला सिटी। गांव हरड़ा में एक परिवार को पड़ोसी परिवार ने ईंटों व डंडो से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से सिटी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। झगड़ा एक दीवार को लेकर हुआ है। गांव हरड़ा के घायल सुनील कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह उनके पड़ोसियों ने अपनी दीवार उनके घर की ओर गिरा दी जिससे उसकी मां सावित्री देवी को चोटें लगीं। विरोध करने पर घर के अंदर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। इससे उसके भाई संजय (30), पिता श्रीराम (60) व मां सावित्री (58) देवी को भी चोटें आई हैं। साहा थाना एसएचओ विनोद कुमार वालिया ने मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़दंग करने से रोका तो बरसाईं ईंटें
अंबाला कैंट। सिकलीगर मोहल्ले में बुधवार देर रात दो पड़ोसियों ने जब नशे में धुत युवकों को हुड़दंग मचाने से रोका तो इन युवकों ने ईंटों से हमला कर दिया। हमले में दो पड़ोसी घायल हो गए। घायल उमेश (35) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। तभी कुछ युवक मोहल्ले में हुड़दंग मचा रहे थे। जब युवकों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। मारपीट में उमेश व दिनेश दोनों घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पीट-पीटकर अधमरा किया
अंबाला सिटी। सिटी स्थित गांव अहमा में अपनी बुआ के घर आए एक युवक को कुछ हमलावर युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने तलवारों व डंडो से हमला किया। युवक शहर सिविल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साहा खंड के गांव ढकौला का रहने वाला बलजिंद्र (30) बुधवार शाम को अपनी बुआ के पास गांव अहमा में आया था। बताया जा रहा है कि उस पर रंजिश के कारण हमला किया गया। बलजिंदर को बाजू, टांग, सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। थाना सदर पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सरवन कुमार ने बताया कि युवक के बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed