फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Son arrested for breaking father's car

Ambala News: पिता की गाड़ी तोड़ने वाला बेटा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for breaking father's car
अंबाला। छावनी के कबाड़ी बाजार में प्राॅपर्टी के लिए खफा होने के बाद पिता की गाड़ी तोड़ने और मां और बहन के साथ मारपीट करने वाले बेटे प्रभजीत उर्फ रिक्की को पुलिस ने काबू कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन वह खारिज हो गई थी। बता दें कि शिकायतकर्ता सुखपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा बोह रोड में डिफेंस एनक्लेव निवासी प्रभजीत सिंह उर्फ रिक्की प्रॉपर्टी डीलर है। वह शुरुआत से ही उन्हें परेशान करता आया है। वह बार-बार प्रॉपर्टी देने का दबाव बनाता रहा। पूर्व के वर्षों में उसे दुकान व अन्य प्रॉपर्टी दे भी दी गई। जिसके बाद उन्होंने उसे बेदखल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ समय तक तो सब ठीक चला मगर फिर जब उन्होंने और संपत्ति खरीदी तो बेटा प्रभजीत फिर से घर आकर अभद्रता करने लगा और डराने धमकाने लगा। इसके बाद वह लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा। मगर 13 अप्रैल की रात्रि के समय वह आया पहले तो मां और अपनी बहन के साथ मारपीट की इसके बाद उनकी गाड़ी को डंडे से तोड़ दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed