कहीं कूड़े के ढेर तो कहीं गंदगी से अटी पड़ी नालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग जब सड़कों पर उतरे तो उन्हें कई अव्यवस्था मिली। कहां रोड किनारे गंदगी के ढेर दिखे तो कहीं नालियां गंदगी से अटी पड़ी मिली। इतना ही नहीं कई अवैध निर्माण भी एसडीएम ने चिह्नित किए। उन्होंने इसके लिए स्टाफ के अलावा लोगों को भी हिदायतें दी। बुधवार सुबह से एसडीएम के नेतृत्व में कैंट में सफाई अभियान की शुरूआत की गई। उनके साथ निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह सहित उपमंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री अनिल विज के आदेश पर यह अभियान सदर बाजार और आस पास के बाजारों में चलाया गया है।
एसडीएम ने इस अवसर पर कहा कि विकास का सही मकसद हासिल करने के लिए वातावरण का स्वच्छ होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वार्ड और मोहल्लों की वेल्फेयर एसोसिएशनों और गैर सरकारी संगठनों को भी सप्ताह में एक बार इस तरह का अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नालियों में पॉलिथीन डालने पर होगी कार्रवाई
सफाई अभियान के दौरान एसडीएम ने दुकानदारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो लोग पॉलिथीन को नालियों में डालेंगे ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पॉलिथीन नालियों को अवरुद्ध कर देता है जिससे आस पास के वातावरण और शहर में गंदगी फैलती है तथा वर्षा के दिनों में यही पॉलिथीन पानी की निकासी में रुकावट उत्पन्न करते हैं।
अवैध निर्माण भी हटाए
एसडीएम ने निगम अधिकारियों के साथ सदर बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा बाजार में किये गये अवैध निर्माणों को भी हटवाया। उन्होंने लोगों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अतिक्रमण करने और पॉलिथीन के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।