फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Someone's house number is wrong, so someone's square yard is reduced

लाइव : किसी का मकान नंबर गलत तो किसी के घटे वर्ग गज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Someone's house number is wrong, so someone's square yard is reduced
सुरेश भारद्वाज।
अंबाला सिटी। नगर निगम में संपत्ति कर आईडी के लिए शनिवार को विशेष शिविर लगाया। जहां पर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतें सुनीं। मौके पर ही लोगों की समस्याओं का निवारण किया। लोगों के अधिकतर मामले गलत प्रॉपर्टी आईडी और प्लाॅट और मकान के वर्ग गज कम दिखाने के रहे।
विज्ञापन

शिविर में आए कुछ लोगों की प्रॉपर्टी आईडी पते से मेल नहीं खाती थी। वहीं, कुछ ऐसे भी थे जिनके प्लाॅट और मकानों का एरिया रजिस्ट्री से कम दिखाया था। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से एक लाख 17 हजार लोगों की प्रॉपर्टी आई ठीक करने का लक्ष्य रखा है। निगम ने अप्रैल में 35 फीसदी आईडी को सत्यापित करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन सिर्फ 21 हजार 400 प्रोपर्टी आईडी ही ठीक हो पाई थी।
विज्ञापन

निगम ने डोर टू डोर 20 टीमों को भी प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के काम में लगाया है। जो घर घर जाकर लोगों की प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने में जुटी है। नगर निगम के पास कुल एक लाख 23 हजार प्रॉपर्टी आईडी है। शनिवार को लगे शिविर में 12 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग अलग मकानों का एक ही नंबर
अंबाला शहर के विवेक विहार से आए संजय कुमार ने बताया कि उन्हाेंने जिस प्लाॅट के हिस्से को खरीद कर मकान बनाया था। पहले उसकी आईडी 205 ए थी लेकिन अब उस मकान की नई आईडी 142 कर दी गई है। लेकिन वह पिछले 22 वर्षों से 205 ए आईडी पर ही प्रॉपर्टी टैक्स दे रहा है।जबकि इस प्लाॅट में दो मकान बने हुए है। अब वह इस समस्या को ठीक करवाने के लिए निगम कार्यालय में आया है।
कई वर्षों से नहीं बनी अलग आईडी
विवेक विहार से आए सुरेश भारद्वाज ने बताया कि जिस मकान में वे रहते है वह दो मंजिला है। वह अपनी अलग से प्रॉपर्टी आईडी बनवाने के लिए आए है। बीते लंबे समय से वे इसके लिए चक्कर काट रहे है, लेकिन अभी तक आईडी नहीं बनी है। इसलिए वह शिविर में आए है।
वर्ग गज घटाए
अंबाला शहर के नदी मोहल्ला से आए प्रेमनाथ ने बताया कि उनके मकान का क्षेत्र 775 वर्ग गज है। जबकि उनकी प्रॉपर्टी आईडी में 750 वर्ग गज लिखा हुआ है। इसलिए वह अपने क्षेत्र को पूरा करवाने के लिए शिविर में आए है।
अधिक आ रहा प्रॉपर्टी टैक्स
पटेल रोड निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके मकान एक मंजिल घटवानी थी। जिससे उनका प्रॉपर्टी कर भी अधिक आ रहा है। इसलिए वह मंजिल को कम करवाने के लिए यहां पर आए हैं।

वर्जन
निगम की ओर से प्रोपर्टी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए टीमें डोर टू डोर काम कर रही है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को विशेष शिविर भी लगाया जा रहा है। प्रॉपर्टीधारक ऑनलाइन भी अपनी आईडी सत्यापित करा सकता है।
-अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम अंबाला शहर।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

सुरेश भारद्वाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed