Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Someone s wish has been fulfilled, while another is carrying forward her mother-in-law s legacy.

Ambala News: किसी की मन्नत पूरी हुई, कोई सास की विरासत संभाल रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Someone s wish has been fulfilled, while another is carrying forward her mother-in-law s legacy.
किरण - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महापर्व छठ को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। इस पर्व में व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं। छठी मैया के प्रति अटूट विश्वास की ऐसी ही मिसाल अंबाला की किरण हैं, जो पिछले 22 वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं।
पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ शुरू हुई उनकी आस्था की यात्रा आज भी पूरी निष्ठा के साथ जारी है। वहीं, प्रियंका पांडे अपनी सास की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। सास के निधन के बाद उन्होंने छठ व्रत की जिम्मेदारी संभाली। दूसरी ओर, रीना पिछले तीन वर्षों से परिवार की खुशहाली और बच्चों की लंबी आयु की कामना के साथ यह व्रत रख रही हैं। इन महिलाओं की आस्था छठ पर्व की परंपरा और विश्वास को दर्शाती है।
विज्ञापन

-------
पुत्र प्राप्ति की मन्नत पूरी होने पर शुरू किया व्रत
किरण ने बताया कि वह 22 साल से यह व्रत रख रही हैं। उन्होंने बताया कि 22 साल पहले उन्होंने पुत्र प्राप्ति के लिए छठी मइया से मन्नत मांगी थी। उनकी इस सच्ची प्रार्थना को छठ मइया ने महज डेढ़ साल के भीतर ही पूरा कर दिया था। तब से लेकर आज तक वह बिना किसी रुकावट के हर साल नियम और निष्ठा के साथ छठ मैया का व्रत रखती चली आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सास की परंपरा को आगे बढ़ा रहीं
छठ पर्व की परंपराओं को आगे बढ़ाने में नई पीढ़ी भी पूरी तरह से जुड़ी हुई है। प्रियंका पांडे ने बताया कि पहले उनके परिवार में उनकी सास उषा यह व्रत रखती थीं। करीब सात साल पहले उनकी मृत्यु हो जाने के बाद प्रियंका ने इस परंपरा को टूटने नहीं दिया और तब से वह खुद यह व्रत रख रही हैं।

----
परिवार की खुशहाली के लिए रखती हैं व्रत
रीना ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर में सुख-समृद्धि और बच्चों की लंबी आयु की कामना के साथ इस व्रत की शुरुआत की थी। वह पिछले तीन साल से लगातार छठी मैया का व्रत रख रही हैं और परिवार की खुशहाली की कामना कर रही हैं।

किरण

किरण- फोटो : 1

किरण

किरण- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed