{"_id":"6af616b1e2311d3b4507e4d9","slug":"15-days-have-passed-since-the-potholes-were-filled-yet-the-main-gate-of-the-bus-terminal-remains-closed-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172550-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गड्ढे भरे 15 दिन बीते, फिर भी बंद बस अड्डे का मुख्य गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गड्ढे भरे 15 दिन बीते, फिर भी बंद बस अड्डे का मुख्य गेट
विज्ञापन
छावनी बस अड्डा के एंट्री गेट पर सड़क अवरोधक रख बंद किया रास्ता। संवाद
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी बस अड्डा परिसर में व्यवस्थाएं सुधरने के बजाय यात्रियों और बस चालकों के लिए परेशानी बन गई हैं। परिसर के भीतर बने गड्ढों की मरम्मत के लिए सड़क अवरोधक रखकर बंद किए गए मुख्य प्रवेश द्वार को 15 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं खोला गया है।
गड्ढों की मरम्मत का काम पूरा हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण न तो रास्ते से सड़क अवरोधक हटाए गए हैं और न ही आवाजाही के लिए गेट खोला गया है। मुख्य प्रवेश द्वार बंद होने के कारण हरियाणा रोडवेज के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसों को लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से अड्डे में प्रवेश करना पड़ रहा है।
एक ही मार्ग से बसों की आवाजाही होने के कारण बस अड्डे के बाहर और भीतर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे न केवल बसों के संचालन का समय प्रभावित हो रहा है, बल्कि चालकों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -
12 हजार यात्रियों को रोजाना उठानी पड़ रही परेशानी
अंबाला बस अड्डा एक प्रमुख अड्डा है, जहां से प्रतिदिन लगभग 800 बसों का आवागमन होता है और करीब 12 हजार यात्री सफर करते हैं। प्रवेश द्वार बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण कई बार यात्रियों की बसें भी छूट रही हैं। दैनिक यात्रियों और बस चालकों ने प्रशासन व रोडवेज अधिकारियों से मांग की है कि रास्ते में रखे सड़क अवरोधकों को तुरंत हटवाकर मुख्य गेट को सुचारू रूप से चालू किया जाए।
-- -- --
बस अड्डा परिसर में गड्ढों की मरम्मत के कारण सड़क अवरोधकों को लगाया गया था। अब उन्हें हटवा दिया जाएगा।
- रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक, बस अड्डा अंबाला छावनी।