Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mutation of land records pending for eight months; SDM directed to conduct an inquiry

Ambala News: आठ माह से अटका इंतकाल, एसडीएम को जांच के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Mutation of land records pending for eight months; SDM directed to conduct an inquiry
अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नमस्कार सर, आठ माह से इंतकाल दर्ज करवाने के लिए तहसील के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही। वीरवार को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में यह शिकायत सुनते ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने एसडीएम अंबाला छावनी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
साथ ही कहा कि यदि जांच में पटवारी दोषी पाया जाता है तो उसे निलंबित किया जाए। एक वरिष्ठ नागरिक ने दूसरे पटवारी पर रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर भी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

----
लालकुर्ती के होटलों की फायर एनओसी की जांच के आदेश
लालकुर्ती क्षेत्र में आग की घटना के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और कई होटलों के बिना फायर एनओसी संचालित होने की शिकायत पर विज ने नगर परिषद अधिकारियों को फटकार लगाई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई होटल आवश्यक एनओसी के बिना चल रहे हैं। नगर परिषद, फायर ब्रिगेड और पुलिस की ओर से भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। इस पर मंत्री ने तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
खुले घूम रहे जालसाजों को गिरफ्तार करने के निर्देश
जालसाजों के मामलों में कार्रवाई को लेकर मंत्री ने एसपी को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गृह विभाग उनके पास रहने के दौरान दो बार एसआईटी गठित कर सैकड़ों जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद खुले घूम रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
---------
17 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं वसूला, अधिकारियों से मांगा जवाब
एक महिला ने शिकायत दी कि नगर परिषद कुछ दुकानों से पिछले 17 वर्षों से प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली नहीं कर रही है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर विज ने अधिकारियों से जवाब मांगा और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, ग्रीन पार्क क्षेत्र की एक महिला ने खाली प्लाॅट में लगातार कचरा फेंके जाने की शिकायत की। मंत्री ने प्लाट मालिक को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-------
गली में बिजली के खंभे लगाने पर जांच के निर्देश
नसीब बाग के निवासियों ने शिकायत दी कि बिजली विभाग ने गली में सीवर लाइन के ऊपर बिजली के खंभे लगा दिए हैं। इन पर ट्रांसफार्मर भी स्थापित है, जिससे करीब चार फीट रास्ता बाधित हो गया है और हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज मंत्री ने बिजली विभाग के एसई और एक्सईएन को जांच कर उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
-------
धमकी, मारपीट और कब्जों की शिकायतों पर भी कार्रवाई
जनसुनवाई में पेंशन, जमीन पर ट्रांसफार्मर नहीं लगाने, महेशनगर की गलियों में बिजली की तारें बदलने, धमकी देने और मारपीट के मामलों में पुलिस कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें भी आईं। इसके अलावा गलत तरीके से बिजली मीटर लगवाने, कैंट बस स्टैंड के पास सरकारी शौचालय पर ढाबा संचालक के कब्जे और करधान में अवैध कब्जों की शिकायतें रखी गईं। मंत्री ने संबंधित विभागों को सभी मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
--------
गोशालाओं को अनुदान के चेक वितरित किए
जनसुनवाई के दौरान विज ने विभिन्न गोशाला समितियों को अनुदान राशि के चेक भी सौंपे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने 635 गोशालाओं के संचालन के लिए 87 करोड़ 50 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की है। इसी क्रम में रामबाग गोशाला समिति को 27.13 लाख रुपये और गांव खतौली गोशाला समिति को चार लाख रुपये का चेक दिया गया।

-------
दुनिया भर से शहीदी स्मारक देखने आएंगे लोग : विज
पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि अंबाला छावनी में आजादी की पहली लड़ाई का भव्य शहीदी स्मारक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि स्मारक देखने दुनिया भर से लोग आएंगे, जिससे शहर को भी लाभ मिलेगा। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसका लोकार्पण किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक माह तक नि:शुल्क टिकट बुकिंग की घोषणा की गई थी। कुछ ही घंटों में पूरे महीने की टिकटें बुक हो गईं। अब जल्द ही शुल्क के टिकट की व्यवस्था की जाएगी, जिसकी कीमत बाद में घोषित होगी। सभी वर्गों और स्कूली बच्चों के लिए भी विशेष टिकट की व्यवस्था होगी।

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा- फोटो : Archive

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा- फोटो : Archive

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा

अंबाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पटवारी की ढीली कार्यशैली की जानकारी देते पीड़ित। संवा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed