फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Solution to electricity employees' issues to be found through dialogue: Vij

बातचीत से निकाला जाएगा बिजलीकर्मियों की समस्या का समाधान : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Solution to electricity employees' issues to be found through dialogue: Vij
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में बिजली यूनियनों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के मामले में कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत कर रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बातचीत के जरिए इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। ये जानकारी उन्होंने मीडिया से बातचीत में दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाल ही में बुलाई गई बैठक में यूनियन की तीन प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई थी। सामानांतर लाइसेंस के निजीकरण के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला स्वायत्त संस्था एचईआरसी के पास विचाराधीन है और सरकार ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट रूप से निजीकरण का विरोध किया है। स्मार्ट मीटर के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी इसके टेंडर भी नहीं हुए हैं, जबकि एग्री डिस्कॉम के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में बात रखी जा चुकी है। विज ने कहा कि बैठक में सहमति बनने के बावजूद कुछ शरारती तत्वों के बहकावे में आकर हड़ताल का ऐलान किया गया, लेकिन अधिकारी लगातार कर्मचारियों को समझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस पर बोला हमला
कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कटाक्ष करते हुए ऊर्जा मंत्री ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह कोई पार्टी नहीं, बल्कि सिर्फ स्वार्थी धड़ों का गठमेल है। विज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में हर कोई अपने निजी स्वार्थ के लिए काम करता है और उसी के अनुसार विरोध या समर्थन तय किया जाता है। इसलिए अब देश में कांग्रेस नाम की कोई संगठित पार्टी नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की सैन्य शक्ति हो रही मजबूत
अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में आज देश की सुरक्षा प्रणाली को थल, जल और नभ तीनों मोर्चों पर अभेद्य और मजबूत किया जा रहा है। इससे भारत की वैश्विक ताकत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed