{"_id":"6861dc557ddeab1fd8040a85","slug":"sold-sunflower-bags-reached-the-market-again-market-committee-will-investigate-ambala-news-c-36-1-ame1006-145245-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिकी हुईं सूरजमुखी की बोरियां फिर पहुंची मंडी, मार्केट कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिकी हुईं सूरजमुखी की बोरियां फिर पहुंची मंडी, मार्केट कमेटी करेगी जांच
Mon, 30 Jun 2025 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अनाज मंडी में रविवार को बिकी हुई सूरजमुखी की बोरियां पहुंचने के बाद हलचल मच गई। मंडी में बिना गेट पास के दो ट्रक सूरजमुखी की बोरियों सहित दाखिल हो गए, बावजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
जब मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मार्केट कमेटी सचिव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मगर इसके बाद भी बोरियां खाली होती रही। आखिर में मार्केट कमेटी के अधिकारी को काम बंद करवाना पड़ा। तब तक एक ट्रक की बोरियां खाली हो चुकी थी।
वहीं दूसरे ट्रक को रुकवा दिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीन आढ़तियों की बोरियां वापिस आई हैं। दोनों ट्रकों के गेट पास भी नहीं कटे थे। इसके साथ ही यहां पर हैफेड की ओर से भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी को इस बारे में कोई खबर तक नहीं थी। जबकि ट्रक में जो बोरियां थी, उन पर हेफेड की खरीद के बाद लगने वाली मोहर लगी हुई थी। इस मामले ने मंडी में खरीद पर सवाल खड़े कर दिए है।
मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों का मांगा रिकार्ड : इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों से सूरजमुखी से संबंधित रिकॉर्ड मांगा है। संवाद