फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Society opened book bank, gave free NCERT books to the needy

सोसायटी ने खोला बुक बैंक, जरूरतमंदों को निशुल्क दी एनसीआरटी की पुस्तकें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Society opened book bank, gave free NCERT books to the needy
अंबाला। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को बुक बैंक खोला गया। बटरफ्लाई सोशल आर्गेनाइजेशन सोसायटी की ओर से जरूरतमंद छात्रों को एनसीआरटी की पुस्तकें मुहैया कराने के लिए यह बैंक खोला गया। इसके चलते शिक्षा विभाग ने उन्हें स्कूल में जगह उपलब्ध करवाई है। इसमें प्रतिवर्ष कक्षा नौ से 12वीं तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान की जाएंगी। उनकी परीक्षा के बाद पुस्तकें वापस लेकर दूसरों को दी जाएंगी। बुक बैंक का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

स्कूल के जरूरतमंद छात्रों को पहले दिन हजारों रुपये की पुस्तकें दी गई। सोसाइटी की प्रधान ममता गोयल ने कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थी पुस्तकें लेने में असमर्थ होते हैं तो उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। संगठन द्वारा बुक बैंक खोले जाने का एकमात्र उद्देश्य यही है कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे। इस बुक बैंक में कोई भी विद्यार्थी अपनी पुरानी/नई पुस्तकें दान दे सकता है। इस मौके पर ब्लॉक एजुकेशन आफिसर रेनू अग्रवाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालरा, जिला एलीमेंट्री शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़, स्कूल प्रिंसिपल रमेश बत्तरा, सचिव हेमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed