फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Social media became the voice of justice for Sahil in Uttarakhand, then the matter reached CM Dhami

Ambala News: उत्तराखंड में सोशल मीडिया बना साहिल के इंसाफ की आवाज, तब सीएम धामी तक पहुंचा मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Social media became the voice of justice for Sahil in Uttarakhand, then the matter reached CM Dhami
उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साहिल ब
अंबाला। शहजादपुर में स्टार हाईवे ढाबा के पास 13 अगस्त को हुई साहिल बिष्ट की चाकू मारकर हत्या ने उत्तराखंड वासियों को झकझोर कर रख दिया गया था। होटल के बाहर खून से लथपथ हालत में खड़े होकर मदद की गुहार लगाने वाला सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। सोशल मीडिया पर न्याय की मांग उठने लगी थी। युवा सोशल मीडिया पर कई वीडियो व पोस्टर जारी कर इंसाफ लगा रहे थे। तब स्थानीय भाजपा नेता जयवीर मियां, विधायक शक्ति लाल साहा घंसाली, पूर्व विधायक भीम लाल आर्य, राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल इस इंसाफ के लिए परिवार की आवाज बने।
विज्ञापन

जिन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर आवाज उठाई। तब जाकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात कर अपडेट लिया था। राज्यमंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल व पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन


मृतक साहिल बिष्ट भी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के घनसाली विधानसभा क्षेत्र के तिसरियाड़ा गांव का रहने वाला है। उत्तराखंड का घनसाली के लोग होटल व्यवसाय में महारथ हासिल कर चुके हैं। देश के अलावा यहां के लोग विदेशों तक फैले हुए है। जापान में भी यहां के लोगों ने रेस्टोरेंट खोल रखे हैं, ऐसे में दूसरे राज्यों व विदेशों में फैले लोगों की सुरक्षा का मुद्दा बन गया था। यही कारण था कि सोशल मीडिया पर न्याय की मांग उठने लगी थी। मृतक साहिल बिष्ट के गांव से भी अधिक लोग इसी व्यवसाय में है। साहिल दो भाई थे। बड़ा भाई राहुल मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर कर रहता है और पिता देवराज बिष्ट भी बीमार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साहिल ब

उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साहिल ब

उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साहिल ब

उत्तराखंड के राज्य मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को साहिल ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed