फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   So far six have filed nomination for the post of councilor

पार्षद पद के लिए अभी तक छह ने भरा नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
So far six have filed nomination for the post of councilor
नारायणगढ़। आगामी 19 जून को होने वाले नगरपालिका नारायणगढ़ के पार्षद पदों के चुनावों के लिए अभी तक मात्र छह लोगों ने नामांकन दर्ज किए हैं। चेयरमैन पद के लिए अभी तक कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। तीनों पार्टियां कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नामांकन भरने की अंतिम तारीख चार जून है। आम आदमी पार्टी के नगरपालिका नारायणगढ़ क्षेत्र के प्रभारी गुरपाल सिंह अकबरपुर के अनुसार, उनकी पार्टी अपने सिंबल पर चेयरमैन और 15 वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह तक सभी नामों की घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी द्वारा चेयरमैन व पार्षद पद के चुनाव सिंबल पर न लड़ने की घोषणा की गई। अभी तक उन्होंने भी चेयरमैन पद के लिए किसी भी नाम की घोषणा नहीं की।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के शहरी प्रधान देशबंधु जिंदल ने कहा कि वे शुक्रवार को चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने बताया कि जल्द ही चेयरमैन पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि नगरपालिका नारायणगढ़ क्षेत्र में 15 वार्डों और चेयरमैन पद के लिए होने वाले चुनाव में 18214 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 9417 पुरुष और 8796 महिला मतदाता हैं। चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है, परंतु पार्षद पद के लिए अभी कोई ज्यादा सरगर्मियां नजर नहीं आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed