फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Snakes and scorpions running in the playground

Ambala News: खेल मैदान में दौड़ रहे सांप-बिच्छू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Snakes and scorpions running in the playground
धीन गांव में व्यायामशाला में झाडि़यां।
रमाकांत अत्री
विज्ञापन

मुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला जगाधरी पर स्थित मुलाना हलके का गांव धीन अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और एशियन खेलों में पदक विजेता शूटर सरबजोत के नाम से पहचान पाने लगा है। इस गांव के युवा अब सरबजोत से प्रेरित हो रहे हैं। गांव में धार्मिक धर्मशालाएं हैं, आंगनबाड़ी केंद्र है जोकि एक मॉडल की तरह देखे जो सकते हैं।
मगर यहां के युवाओं के लिए एक ढंग का खेल का मैदान नहीं हैं। ऐसा नहीं है कि यहां खेल का मैदान नहीं है बल्कि खेल का मैदान है मगर वह काफी खराब हालत में है। जहां पर युवा काफी कम जा रहे हैं। जाएं भी कैसे, अगर कहीं देर सायं या तड़के गए तो सांप बिच्छू काटने का डर हरदम सताता रहता है। यहां पर शौचालय खराब व बंद पड़े हैं तो कमरों में दरार आ चुकी है। गांव में पंचायत घर के पास बनी व्यायामशाला गांव के विकास को चिढ़ा रही है।
विज्ञापन


धीन गांव की व्यायामशाला में एक ट्रेक है। जिस पर गांववासी और युवा टहल सकते हैं, दौड़ लगा सकते हैं। मगर विभागीय अनदेखी के चलते यहां पर इंटरलॉकिंग टाइलों में से घास उग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही आसपास झाड़ियां उग रही हैं। इसी कारण लोगों का यहां आने जाने में डर लगता है। एक दो लोग यहां बैठे भी मिल जाएं तो वह नशा आदि करते दिखाई देते हैं। इसका गेट हरदम खुला रहता है। इस कारण से यहां कोई रोकटोक ही नहीं है।

व्यायामशाला में दाखिल होते ही एक कक्ष बना है। शायद इस कक्ष को व्यायामशाला में आने वाले लोगों के लिए बनाया होगा। मगर अब इस कक्ष की दीवार चटक गई है और कभी भी गिर सकती है। इसके साथ कक्ष में मलमूत्र और कचरा भरा हुआ है। वहीं एक कोने में सांप की केंचुली भी दिखाई देती है। इसके साथ ही बिच्छू भी यहां चलते दिखाई देते हैं। इस कमरे को देकर ऐसा लगता है कि यहां वर्षों से कोई आया ही नहीं है। इसी प्रकार शौचालय भी जीर्णशीर्ण हालत में हैं।

फोटो- 50

व्यायामशाला की स्थिति काफी खराब है। यहां पर जाने का भी मन नहीं करता है। इस गांव में युवाओं के लिए यह ही खेलने का स्थान है। अनिल, ग्रामीण



फोटो-49

व्यायामशाला में अब जाने का मन नहीं करता है। क्योंकि वहां कीड़े मकोड़े घूमते रहते हैं। इसकी समय पर सफाई होनी चाहिए।-----------नितिन, ग्रामीण




फोटो- 48

गांव में वैसे तो अच्छा पंचायत घर है आंगनबाड़ी भी आदर्श है मगर व्यायामशाला को लेकर हालात ठीक नहीं है। यह ठीक हो तो गांव में युवा और अन्य लोग सुबह सुबह यहां दिखाई देंगे। संदीप सैनी, ग्रामीण



व्यायामशाला आयुष विभाग की ओर से बनाई गई है। इन्हें हमने समस्या बता दी है। जेई और अन्य अधिकारियों को भी बताया है मगर इसको लेकर कोई ग्रांट नहीं मिली है। इसको लेकर प्रयास किया जा रहा है। सतविंदर सिंह, सरपंच, धीन

धीन गांव में व्यायामशाला में झाडि़यां।

धीन गांव में व्यायामशाला में झाडि़यां।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed