{"_id":"66bfe2646ef7845d620dc057","slug":"snakebite-took-the-life-of-a-young-man-50-cases-have-been-reported-so-far-ambala-news-c-36-1-ame1006-128141-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सर्पदंश ने ले ली युवक की जान, अब तक आए 50 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सर्पदंश ने ले ली युवक की जान, अब तक आए 50 मामले
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बारिश के बाद से ही सर्पदंश के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन लोगों को सांप डस रहे हैं। अभी तक सांप के डसने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। बीते तीन महीने में सर्पदंश के 50 मामले सामने आ चुके हैं।
वीरवार रात दो बजे नया गांव के पास रहने वाले 32 वर्षीय कृष्ण कुमार को सोते समय सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही कृष्ण ने दम तोड़ दिया। शव को लेकर परिजन अपने घर चले गए।
सांप के डर से रात भर परिजन सो भी नहीं पाए। शुक्रवार सुबह होते ही परिजनों ने सांप को ढूंढने के लिए सांप पकड़ने वाले को भी बुलाया। यहां तक की घर में खुदाई भी की गई। कई घंटों तक खोजने के बाद भी सांप पता नहीं चला।
विज्ञापन
अब तक आ चुके 50 मामले
जून महीने से लेकर अभी तक नागरिक अस्पताल में सर्प दंश के 50 मामले सामने चुके है। इनमें से दो की मौत भी हो गई हैं। जून में 16 मामले, जुलाई में 39 मामले और 16 अगस्त तक 15 सर्प दंश के मामले सामने आए है। अधिकतर मामलों में मरीज को समय पर उपचार मिलने के कारण बचाया गया है। डाॅ. संजय ने कहा कि जब भी सांप डसे तो तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचे और घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में निशुल्क ही सर्पदंश का टीका लगाया जाता है। झाड़ फूंक करवाने की बजाया मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल लेकर पहुंचे।