फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Smuggler ran away leaving ganja and bike after seeing police, FIR registered

Ambala News: पुलिस को देख गांजा और बाइक छोड़ भागा तस्कर, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 11 Feb 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 11 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Smuggler ran away leaving ganja and bike after seeing police, FIR registered
अंबाला। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजोखरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत टुंडला गांव के पास पुलिस ने छापेमारी कर 170 ग्राम गांजा बरामद किया है, हालांकि तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। एएनसी प्रभारी गुरदर्शन सिंह की टीम सोमवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाले का नगला निवासी रवि नशीले पदार्थों की सप्लाई करने टुंडला गांव की ओर गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलरहेडी-तोपखाना रोड पर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी रवि घबरा गया और अपनी बाइक व एक काला पॉलीथिन सड़क किनारे फेंककर खेतों की ओर भाग निकला। जब पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में पॉलीथिन की जांच की, तो उसमें से 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीला पदार्थ और बाइक को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed