फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Smuggler on remand, GRP will go to Amritsar, KashmirSmuggler on remand, GRP will go to Amritsar, Kashmir

Ambala News: तस्कर रिमांड पर, अमृतसर, कश्मीर जाएगी जीआरपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Smuggler on remand, GRP will go to Amritsar, KashmirSmuggler on remand, GRP will go to Amritsar, Kashmir
जीआरपी द्वारा गिरफ्तार किया गया कश्मीर के बारामूला निवासी शब्बीर। संवाद
अंबाला। पश्चिम एक्सप्रेस चरस सहित पकड़े तस्कर को बुधवार कोर्ट में पेश किया। आरोपी को कोर्ट ने 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आरोपी के अन्य साथियों की धरपकड़ के लिए जीआरपी अमृतसर सहित कश्मीर जाएगी। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि आरोपी के संदिग्ध ठिकानों से दूसरे आरोपियों को भी पकड़ा जा सके। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई बार चरस लेकर मुंबई व गोवा जा चुका है। उस पर शक न हो, इसलिए वो ट्रेन के प्रथम श्रेणी एसी कोच में सफर करता है। लेकिन इस बार वह पकड़ में आ गया।
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
मंगलवार दोपहर को जीआरपी को सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में एक नशा तस्कर सफर कर रहा है जोकि प्रथम श्रेणी एसी कोच में सीट नंबर 24 पर बैठा है। आरोपी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़ने के लिए पहले ही टीम तैनात कर दी गई थी। ट्रेन लगभग 1 बजे जैसे ही प्लेटफार्म 2 पर पहुंची तो सीआईए टीम के सदस्य आरोपी की तलाश में सीट तक पहुंच गए और आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 6 किलो 860 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी चरस को मुंबई और गोवा में सप्लाई करता था और इसके लिए उसे पांच से छह हजार रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed