फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Slowness in fogging, increasing cases of dengue, corporation is showing

Ambala News: फाॅगिंग में सुस्ती, डेंगू के बढ़ रहे मामले, निगम दिखा रहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Slowness in fogging, increasing cases of dengue, corporation is showing
दवा लेने के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल में खड़े मरीज।
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं लेकिन अभी तक निगम ने फाॅगिंग शुरू नहीं की। अब तक डेंगू के चार मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निगम को पहले ही से ही फाॅगिंग के लिए पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

फिर भी निगम अधिकारी सुस्त दिखाई दे रहे हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण स्तर पर फागिंग करवाने के लिए डीडीपीओ को भी पत्र लिखा है। पत्र में जलभराव के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में इसी सप्ताह फागिंग करवाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते दिनों जिले भर में हुई बारिश के कारण जगह- जगह जलभराव हो गया है। इससे डेंगू के मच्छरों का खतरा भी अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

बुखार के मामले भी बढ़े
इन दिनों मौसम में नमी के कारण बुखार के मामले भी अधिक देखने को मिल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना 1500 की ओपीडी रहती है। इसमें से लगभग 300 मरीज बुखार की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इसके साथ ही रात के समय ट्रामा सेंटर में भी 10 से 15 मरीज बुखार के ही देखने को मिल रहे है। इन मरीजों में बच्चे और बुजुर्ग अधिक है। डॉ संजय ने बताया कि इस मौसम बुखार तेजी से फैलता है इसलिए बच्चों को ठंडी चीजें न दें और बुखार होने पर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे। इसके साथ ही डेंगू की जांच भी करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली प्लाॅट बने चुनौती
बारिश के बाद खाली प्लाॅटों में भरा हुआ पानी स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बन गया है। सेक्टरों में सबसे अधिक खाली प्लाॅट हैं जिनमें जलभराव रहता है। पानी से भरे हुए प्लाटों में डेंगू का लारवा पनपने का खतरा सबसे अधिक रहता है। इसलिए मंगलवार से विभाग पानी से भरे हुए प्लाॅटाें में काला तेल डालेगा। काले तेल से लारवा पानी से बाहर नहीं निकल पाता और काफी हद तक मच्छरों से बचाव रहता है। विभाग ने रोडवेज से 500 लीटर तेल खरीदा है। मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि फागिंग के लिए शेड्यूल बना लिया गया है। कर्मचारी एक दो दिन में फागिंग का कार्य शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed