फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   slow speed of construction, vij said , officer's will be suspanded

स्टेडियम निर्माण की धीमी रफ्तार, विज बोले, अफसरों को करुंगा सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
slow speed of construction, vij said , officer's will be suspanded
गृहमंत्री अनिल विज ने 115 करोड़ की लागत से बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के वार हीरोज स्टेडियम के कार्य का शनिवार को निरीक्षण किया और अधिकारियों के सामने नाराजगी जताई। ये नाराजगी उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के अधर में लटके होने के कारण जताई है। वे बोले कि मेरी आंखों में मीटर लगा हुआ है जो अपने आप सब नाप लेता है। उन्होंने डीसी को निर्देश दिए कि पूरे प्रोजेक्ट के सभी कामों की टाइम लाइन निर्धारित की जाए। जो फिर भी काम पूरा नहीं करता है तो उसे मैं सस्पेंड करूंगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया की प्रतियोगिता होनी है। ऐसा न हो कि खेल नजदीक आ जाएं और हम तैयारियां ही करते रहें। उन्होंने दोपहर करीब डेढ़ से तीन बजे तक कड़कती धूप में पूरे स्टेडियम में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच नाराजगी जताते हुए खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सभी खामियां गिनवाने के साथ काम की तरफ को तेज करवाने के लिए एक टीम का गठन कर काम को तेज करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

---------------
स्टेडियम अंतिम चरण, फर्नीचर का टेंडर न होने पर भड़के विज
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जब फुटबॉल मैदान के साथ-साथ सीटिंग से लेकर कैफे एरिया, खिलाड़ियों व कोच के रूम के बारे में पूछा तो वह सभी जल्द से जल्द पूरा होने का आश्वासन देते रहे लेकिन जैसे ही फर्नीचर के बारे में पूछा तो पता चला कि अभी तक टेंडर ही जारी नहीं किया। जिस पर मंत्री विज भड़क गए। इतना ही नहीं स्टेडियम के मुख्य गेट पर लगे छोटे-छोटे स्टैच्यू को देखकर भी अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बन रहा है और स्टैच्यू छोटे-छोटे हैं, तुरंत इसमें बदलाव करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
टर्फ पर उठी आपत्ति पर बोले विज, संतुष्ट होने पर ही होगी पेंमेंट
फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए बिछाई गई टर्फ पर भी स्टेडियम कोच सहित पूर्व खिलाड़ियों ने अपत्ति जताई। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उन्हें संतुष्ट भी करते दिखे लेकिन मंत्री विज ने साफ कह दिया था कि फीफा अप्रूव होने पर ही उन्हें पेमेंट की जाएगी। फिर भी अपने स्तर पर जो सुधार हो सकता है वह करें। पूर्व खिलाड़ी व कोच जो कह रहे हैं उस पर गौर करना चाहिए। वहीं मैदान के साथ बनने वाले कमरों में जैसे विज जाने लगे तो उनकी नजर टूटी ही टाइलों पर पड़ी। उन्होंने अधिकारियों की फटकार लगाते हुए कहा कि यह टाइलें तो कीर्तन कर रही है। इसमें तुरंत सुधार करवाएं। साथ ही डे-नाइट मैच के लिए मैदान में पर्याप्त लाइटें लगाने के निर्देश दिए।
-------------
इलेक्ट्रिकल के ठेकेदार से बोले विज: हरियाणा में काम करना है कि नहीं
ऑल वैदर स्वींमिग पूल के निर्माण कार्यों को लटका देखकर जब संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारियों की क्लास लगाई तो उन्होंने लेटलतीफी का ठीकरा इलेक्ट्रिकल वर्क के ठेकेदार पर फोड़ दिया। मंत्री विज ने तुरंत संबंधित ठेकेदार को बुलाया और कहा कि दोबारा हरियाणा में काम करना है कि नहीं। सभी जगह बंद करवा दूंगा। जब काम होता ही नहीं तो क्यूं पकड़ते हो। ऐसे में जल्द काम का आश्वासन मिलने पर मंत्री विज शांत हुए।

--------------
सोलर वाटर हीटिंग प्लांट का उठा विरोध तो विज बोले: पता करवाते हैं
ऑल स्वीमिंग पुल के पानी को गर्म करने के लिए लगने वाले सोलर वाटर हीटिंग प्लांट के बारे में विज ने जानकारी ली तो स्वीमिंग कोच ने उस पर ऐतराज जताते हुए सोलर वाटर प्लांट उठाने की मांग उठाई और उसके फायदे भी बताए। इसी पर संबंधित ठेकेदार ने भी अपनी राय देते हुए ठीक बताया। ऐसे में मंत्री विज ने डीसी अंबाला को निर्देश दिए कि वह पूरे इंडिया में कहीं से भी एक्सपर्ट की राय लें और तय करें कि किस प्लांट का होगा फायदा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed