फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sky cafe will be built on the 12th floor of Shaheed Smarak

Ambala News: शहीद स्मारक की 12वीं मंजिल पर बनेगा स्काई कैफे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sky cafe will be built on the 12th floor of Shaheed Smarak
शहीद स्मारक में निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद
अंबाला। जीटी रोड पर सन 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आर्ट वर्क की प्रगति को देखा। उन्होंने अधिकारियों को मेमोरियल टावर की 12वीं मंजिल पर हम स्काई कैफे खोलने के निर्देश दिए। जहां लोग बैठकर पूरे अंबाला छावनी व आसपास क्षेत्र को देख सकें। उन्होंने कहा यहां दूरबीन भी लगाई जाए ताकि लोग दूर तक यहां से दृश्य देखकर आनंदित हो सके। मंत्री अनिल विज ने बताया कि शहीद स्मारक में पांच अलग-अलग प्वाइंट पर गुम्बद बनाए गए हैं जोकि एक सेल्फी प्वाइंट होंगे।
विज्ञापन





जल्द विभिन्न विभाग के उच्चाधिकारियों की होगी बैठक

इस स्मारक से संबंधित उच्च अधिकारियों की यहां पर एक बैठक भी आयोजित की जाएगी, ताकि स्मारक से जुड़े शेष कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जा सके। स्मारक में 270 डिग्री प्रोजेक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढ़ियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए दो हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से लोग कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन





अधिकारियों को यह दिशा-निर्देश दिए



कैबिनेट मंत्री विज ने अधिकारियों को शहीदी स्मारक के समक्ष का क्षेत्र प्लेन कर यहां रेलिंग लगाने, स्मारक में विभिन्न स्थानों पर और लाइट्स लगाने, खाली पड़े स्थान पर आकर्षक पौधे लगाने के साथ-साथ कुछ अन्य कार्यों बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि 1857 में हिन्दुस्तान का जो नक्शा था, वह चाहते हैं कि उसे भी तैयार रखें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम बता सकें कि हिन्दुस्तान कैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed