फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   skill in painting first

Ambala News: चित्रकला में कौशल प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
skill in painting first
अंबाला सिटी। खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के राज्य कार्यालय, मालरोड, अंबाला की ओर से मधुमक्खी दिवस के उपलक्ष्य में कैंटोनमेंट बोर्ड लाल कुर्ती बाजार स्थित एक विद्यालय में हुई।
विज्ञापन


इसमें 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और मधुमक्खी के जीवन और मधुमक्खी पालन के विषय के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता कराई। विद्यार्थियोंं ने बहुत ही उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने सहायक निदेशक खादी और ग्रामोद्योग आयोग अशोक कुमार और विभाग के अन्य अधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कौशल ने, द्वितीय स्थान राजीव ने और तृतीय स्थान आशा ने हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के तौर पर पूजा व दो शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय की ओर से प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम का समन्वय किया। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने को मिला हैं। इस मौके पर विद्यार्थियों को शहद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व मुधमक्खी दिवस के उपलक्ष्य में राज्य कार्यालय खादी और ग्रामोद्योग आयोग में भी विश्व मधुमक्खी दिवस को आयोजन किया। विभाग द्वारा पांच मधुमक्खी पालकों को सम्मानित भी किया, जिनमें दिगपाल यमुनानगर, अशोक कुमार यमुनानगर, नरेन्द्र कुमार व छिंदर कैथल एंव धर्मपाल पेहवा से थे। राज्य कार्यालय में मधुमक्खी पालकों तथा उपस्थित सभी द्वारा पौधा रोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरमीत सिंह तकनीकी विशेषज्ञ विजय कुमार, कनिष्ठ कार्यकारी तथा चेतन कुमार खादी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed