फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six SITs formed for murder and other cases

Ambala News: हत्या और दूसरे मामलों के लिए छह एसआईटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Six SITs formed for murder and other cases
गृहमंत्री के आवास पर खड़े प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादी। संवाद
अंबाला। हत्या और अन्य मामलों की जांच के लिए छह अलग-अलग एसआईटी गठित करने के निर्देश गृहमंत्री अनिल विज ने दिए। कई मामलों में जांच सही तरीके से नहीं करने वाले आईओ (जांच अधिकारी) को भी बदलने के निर्देश गृहमंत्री ने संबंधित अधिकारी को दिए।
विज्ञापन

कबूतरबाजी के भी कई मामलों की जांच उन्होंने एसआईटी को सौंपी। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज शनिवार को अपने आवास पर सैकड़ों की संख्या में आए फरियादियों की समस्याओं को सुन रहे थे। गृहमंत्री अनिल विज का जनता दरबार आजकल रद्द है, मगर इसके बावजूद प्रतिदिन उनके आवास पर फरियादी उमड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन मामलों में की एसआईटी गठित
महेंद्रगढ़ से आए फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई की आग लगाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया और जांच भी धीमी है। गृहमंत्री ने एसपी महेंद्रगढ़ को मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल से आए परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या ससुराल पक्ष ने सोनीपत में की थी। मौत के बाद पुलिस ने आश्वास्त किया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मगर आज तक केस दर्ज नहीं किया। गृहमंत्री ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए।
चरखी-दादरी से आई महिला ने बताया कि उसके पति की मौत कुछ माह पूर्व सड़क हादसे में हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने केवल केस दर्ज कर खानापूर्ति की। आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। गृहमंत्री ने एसपी चरखी-दादरी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
पलवल के गांव खांबी से आए फरियादी ने बताया कि जोहड़ पर कुछ लोगों ने कब्जा किया है। इसमें अदालत से कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने कार्रवाई के लिए टीम भेजी, मगर प्रभावशाली लोगों ने कार्रवाई नहीं होने दी। गृह मंत्री ने डीसी पलवल को एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
सिरसा से आए फरियादी ने बताया कि उसने प्राॅपर्टी डीलर से प्लॉट खरीदा था। जब वह निर्माण करने लगे तो कुछ अन्य लोगों ने आकर प्राॅपर्टी पर हक जताया। इस मामले में उन्होंने केस दर्ज कराया और पुलिस ने जब राजस्व रिकार्ड चेक किया तो उसमें भी गड़बड़ी मिली। गृह मंत्री ने सिरसा के डीसी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
फरीदाबाद से आए फरियादी ने बताया कि उसके साथ कुछ आरोपियों ने जमीन में धोखाधड़ी की। अदालत ने उसके पक्ष में फैसला दिया, मगर प्रशासन इस फैसले को लागू नहीं कर रहा। गृहमंत्री ने डीसी फरीदाबाद को एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
लीबिया में फंसा कैथल का युवक
गृहमंत्री ने कबूतरबाजी के अलग-अलग मामलों में एसआईटी गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल से आए फरियादी ने बताया कि एजेंट ने उसके भाई को इटली भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए। इटली के बजाय उसे लीबिया भेज दिया। जहां उसके भाई को पुलिस ने पकड़ लिया। अब उसका भाई जेल में बंद है। कुरुक्षेत्र से फरियादी ने बताया कि एजेंट ने उसे इंग्लैंड भेजने के नाम पर 11 लाख रुपये की ठगी की। न तो उसे इंग्लैंड भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। इसी तरह बराड़ा निवासी महिला ने बताया कि उसके पति को दुबई भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे तीन लाख रुपये की ठगी की। अंबाला शहर के गांव मेतला निवासी महिला ने बताया कि एजेंट ने उसके बेटे को पुर्तगाल भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की ठगी की। अब तक एजेंट ने न पैसे लौटाए न ही बेटे को विदेश भेजा। इसी प्रकार करनाल से आई महिला ने उसके बेटे को अमेरिका में दस साल से लिए वर्क वीजा पर भेजने का झांसा देकर उससे 50 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया।

जांच अधिकारी पर गिरी गाज
भिवानी से आए परिवार ने मारपीट मामले में आईओ की ओर से आरोपी का साथ देने के आरोप लगाए। इस पर गृहमंत्री ने भिवानी के एसपी को आईओ बदलने के निर्देश दिए। कुरुक्षेत्र निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने और आईओ की ओर से दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाया, जिस पर मंत्री विज ने आईओ से जांच बदलने के निर्देश एसपी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed