{"_id":"624c96a041b1fb499c22d61e","slug":"six-patients-reached-hospital-department-took-samples-ambala-news-knl1040333111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मरीज पहुंचे अस्पताल, विभाग ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मरीज पहुंचे अस्पताल, विभाग ने लिए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कुट्टू का आटा खाने से लगातार लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार को छह मरीज उल्टी व दस्त की शिकायत लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, खाद्य और सुरक्षा विभाग भी पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। छावनी के बाजारों के साथ-साथ बराड़ा, साहा में भी किराना दुकानों को खंगाला और सांख के चावलों के सैंपल लिए।
इसके अलावा टीम ने दूध व डेयरियों के भी सैंपल लिए। खाद्य और सुरक्षा अधिकारी राजीव ने बताया कि छावनी में सेठी किराना स्टोर से साख, साहा में लक्की डेयरी दूध व पनीर, बराड़ा में ढींगरा डेयरी से दूध, दुर्गा डेयरी से पनीर व दूध के सैंपल लिए हैं। सैंपल को जांच के लिए करनाल लैब भेज दिया गया। साथ ही दुकानदारों को भी चेताया। वहीं टीम ने लोगों को भी जागरूक करते हुए कहा कि वह कुट्टू के आटा न खरीदें। अगर खरीदें तो उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देख लें।
कुट्टू व सिंघाड़े का अधिकतर दुकानों पर नहीं मिला आटा
कुट्टू का आटा खाने से बीमार होने वाले लोगों का असर इस कद्र पड़ा कि अधिकतर दुकानदारों ने कुट्टू व सिंघाड़े का आटा रखना बंद कर दिया। अधिकारी राजीव ने बताया कि किराना सहित अन्य दुकानों पर पहुंचे तो एक-दो को छोड़कर किसी पर भी सिंघड़ा व कुट्टू के आटा नहीं मिला।
विज्ञापन
मोबाइल टेस्टिंग वैन का शेड्यूल नहीं
खाद्य और सुरक्षा विभाग के पास टेस्टिंग के लिए मोबाइल वैन तो है, लेकिन यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, करनाल व अंबाला के पास एक ही वैन होने के कारण वह शेड्यूल के मुताबिक ही आती है। अभी वैन पंचकूला में है। जो सैंपल करनाल भेजे हैं उनकी रिपोर्ट का 14 दिन में आएगी। अगर मोबाइल वैन होती तो इंतजार नहीं करना पड़ता। मिलावट खोर सैंपल लेने के चंद मिनट ही पकड़े जाते। इस मोबाइल वैन के जरिए 20 रुपये में टेस्टिंग करवाई जा सकती है। फूड एंड सेफ्टी ऑफिसर राजीव का कहना है कि इस समय मोबाइल वैन का अंबाला के लिए शेड्यूल नहीं है।