फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six cases of swine flu reported so far.

Ambala News: स्वाइन फ्लू के अब तक मिल चुके छह मामले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Six cases of swine flu reported so far.
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ​स्थित ओपीडी में उमड़ी मरीज और तिमारदारों की भीड़। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जिले में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप तेजी से पैर पसारने लगा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अंबाला में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के तीन नए मामले सामने आने के बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। हालांकि पहले आए तीन मरीज इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
वर्तमान में दर्ज नए तीन मरीजों में से दो का इलाज नागरिक अस्पताल में और एक का रोटरी अस्पताल में चल रहा है। लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज आने पर भी नागरिक अस्पतालों में उचित दूरी के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। मंगलवार को डॉक्टर से लेकर कर्मचारी तक और मरीज से लेकर तीमारदार तक बिना मास्क के दिखाई दिए। संक्रामक रोगों के खतरे के बावजूद ड्यूटी पर तैनात कई स्वास्थ्य कर्मी भी बिना मास्क के ही काम करते नजर आए।
विज्ञापन

घबराएं नहीं, सावधानी बरतें
जिला महामारी नियंत्रक डॉ. सुनील हरि ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मुख्य लक्षणों में तेज बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और निमोनिया शामिल हैं। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने या उसके खांसने-छींकने से तेजी से फैलती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीमारी को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित ओपीडी में उमड़ी मरीज और तिमारदारों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित ओपीडी में उमड़ी मरीज और तिमारदारों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed