फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six arrested for murder, one sent to juvenile home

Ambala News: हत्या में छह गिरफ्तार, एक को भेजा बाल सुधार गृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Six arrested for murder, one sent to juvenile home
अंबाला सिटी। नग्गल में हुई हत्या के मामले सीआईए-1 ने दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान बकनौर गांव निवासी आरोपी रामकर्ण उर्फ कर्णी और बम्बा गांव निवासी सूर्य प्रताप उर्फ सूर्य के तौर पर हुई।
विज्ञापन


दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद चार दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो भी हत्या के मामले में शामिल थे। सभी सभी आरोपियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले कार्रवाई करते हुए बकनौर गांव निवासी गुरदास सिंह उर्फ माटू व साहिल उर्फ शंटी, मैतला गांव निवासी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी व अमनदीप सिंह उर्फ अमन व रवालों गांव निवासी मनीष कुमार उर्फ अमन पंडित को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




इनका पुलिस ने तीन दिन का रिमांड हासिल किया था। इस मामले में संलिप्त एक नाबालिग को पुलिस संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेजा गया था। इस मामले के संबंध में दानीपुर गांव निवासी मोहित ने नग्गल थाने में 18 जून को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उक्त आरोपियों ने उसके भाई गुरप्रीत व अन्य गुरजंट और प्रदीप का रास्ता रोककर पुरानी रंजिश के कारण उन पर गोलियां चलाई। इससे उसके भाई गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई तथा गुरजंट घायल हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में पकड़े गए आरोपी सूर्या कुमार से एक देसी पिस्टल, बाइक और मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत

दिल्ली से हिमाचल घूमने निकले थे चार दोस्त

अंबाला। दिल्ली से हिमाचल घूमने के लिए निकला एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया और उसकी नेशनल हाइवे अंबाला कैंट के नजदीक कार की टक्कर से मौत हो गई। दिल्ली निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि वो नगर निगम दिल्ली में नौकरी करता है और 27 जून को वो अपने दोस्तों कमल, राहुल भाना और संजय कुमार के साथ कसौल हिमाचल प्रदेश घूमने जा रहे थे। अंबाला कैंट के नजदीक उन्होंने सीएनजी डलवाने के लिए कार रोकी थी। इस दौरान कमल और संजय शौच करने के लिए कार से नीचे उतर गए। कुछ ही देर बाद एक तेजगति कार ने कमल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कमल सड़क पर गिर गया। उसे तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवेश ने बताया कि यह हादसा टक्कर मारने वाले कार चालक की वजह से हुआ था। संवाद

युवक को कार ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी



शहजादपुर। सड़क पर खड़ी बैल बुग्गी पर पल्ली रखते हुए युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया और खुद मौके से फरार हो गया। धनाना गांव के रहने वाले नरेश कुमार ने बताया कि 25 जून सुबह लगभग 9.30 बजे के करीब वो खेतों से अपने भांजे जसनुर के साथ अपनी बैल बुग्गी पर वापस आ रहा था। जब वो ईंट भट्ठे के नजदीक पहुंचे तो बुग्गी से एक कट्टा नीचे गिर गया। उसके भांजे ने नीचे उतरकर उसे बुग्गी पर दोबारा रख दिया। उसी समय शहजादपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार चालक ने उसके भांजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही भांजा ऊपर उछलकर नीचे सड़क पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा होती देख कार चालक फरार हो गया।

ब्रेन टयूमर पीड़ित युवती ने लगाया फंदा

अंबाला। ब्रेन ट्यूमर की बीमारी से परेशान युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान छावनी के डीसी रोड निवासी 24 वर्षीय मुस्कान के रूप में हुई। घटना वीरवार देरशाम की है। शुक्रवार को पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया।
थाना कैंट के सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि मृतका मुस्कान को ब्रेन ट्यूमर था। युवती का सात महीने से चंडीगढ़ स्थित पीजीआई से इलाज चल रहा था। बीमारी से युवती परेशान रहती थी। वीरवार की शाम को युवती घर पर अकेली थी। घरवाले निजी काम के चलते बाहर गए थे।
देरशाम को युवती की मां जब घर आई तो देखा कि दरवाजे की कुंडी अंदर से बंद है। इसके बाद महिला ने कई बार बेटी को आवाज लगाई। लेकिन कमरे से कोई आवाज न आने के बाद महिला ने पडोसियों को बुलाया। पडोसियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी। इसके बाद जैसे ही कमरे में देखा तो युवती फंदे पर झूल रही थी। तभी पुलिस को सूचित किया गया।

इसके बाद युवती को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतका ने अपनी मौत का कारण बीमारी को बताया।


जननायक एक्सप्रेस में यात्री की मौत

अंबाला। अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस में सफर कर रहे व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई। कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही जब रेलवे डाक्टर ने जांच की तो यात्री को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गिरधपुर निवासी 45 वर्षीय गोपी चंद के तौर पर हुई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। जीआरपी थाने में मौजूद मृतक की पत्नी उर्मिला देवी और बेटे अजय ने बताया कि वीरवार रात को वो ट्रेन नंबर 15212 में लुधियाना से गोरखपुर जाने के लिए सवार हुए थे। बीच रास्ते उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की और कुछ देर बाद वो बेहोश हो गए। ट्रेन के अंबाला पहुंचने पर जब जांच की तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारी राज सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed