{"_id":"657809c1a9dc11f44f0e4fb6","slug":"sister-killed-herself-by-incompetent-then-got-incompetent-help-from-lawrence-gang-to-take-revenge-on-muslims-ambala-news-c-18-1-knl1011-281661-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बहन को खुद बेरहमी से मारा, फिर ससुरालियों से बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग से मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बहन को खुद बेरहमी से मारा, फिर ससुरालियों से बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग से मांगी मदद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बहन की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी भाई ने उसके ससुरालियों से बदला लेने के लिए कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग से मदद मांगी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में उसने लिखा है कि मजबूरी में बहन की हत्या करनी पड़ रही है, लेकिन उसके ससुरालियों से बदला लेने पर जीवन भर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गुलामी करूंगा। इसमें उसने ससुरालियों की ऊंची पहुंच का भी हवाला दिया है।
बहन की हत्या करने से एक घंटे पहले सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में आरोपी भाई ने बताया है कि उसके परिवार ने बहन की शादी मेरठ में एक व्यक्ति से की थी। बताया गया कि शादी के कुछ समय बाद ही बहन को बहनोई ने मेरठ के एक इलाके में रात्रि 11 बजे छोड़ दिया। इसके बाद बहन अपने मायके आ गई। इसके बाद मायके वालों ने उसे दोबारा ससुराल नहीं भेजने की बात कही थी, लेकिन बहन के ससुरालियों ने 10 लाख रुपये में फैसला करने की बात कही, मगर मामला सिरे नहीं चढ़ा। सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी भाई ने बहन की हत्या के कारण का खुलासा नहीं किया, लेकिन उसके ससुरालियों से बदला लेने की बात कही है। साथ ही इसके लिए उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मदद की मांग की है। उसने कहा है कि हमें हमारी इज्जत प्यारी है, पैसा नहीं। हमारे रिश्तेदार ही दुश्मन हैं। उसने बहन के ससुरालियों से स्वयं और परिवार को खतरा बताते हुए सरकार से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है।